05

4. आयुषी- 29 वर्षीय आयुषी ने यूपीएससी परीक्षा पास कर ली है. परीक्षा पास करने पर उन्होंने कहा था कि “ईमानदारी से कहूं तो, मैं सूची में अपना नाम आने की उम्मीद कर रही थी, लेकिन टॉप 50 में आने का मैंने नहीं सोचा था. यह मेरा पांचवां प्रयास था. पिछले प्रयासों में, मैं मुख्य परीक्षा भी उत्तीर्ण नहीं कर सकी. इनते लंबे वक्त तक कामयाबी ने मिलने पर इंसान अपना हौसला खो देता है, लेकिन आयुषी को अपनी ओर आशा से देखने वाले से आगे बढ़ने में मदद मिली,” आयुषी ने सिविल सेवा परीक्षा में 48वीं रैंक हासिल की है. आयुषी के दृष्टिबाधित होन ने उन्हें किसी भी तरह से प्रभावित नहीं किया. वे दिल्ली के रानी खेड़ा की रहने वाली, उन्होंने डीयू के श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज (एसपीएम) से बीए किया . इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की, इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से शिक्षा स्नातक की उपाधि प्राप्त की.





