Shravan Maas 2023: इस बार सावन में 4 नहीं…8 सोमवार, बन रहा ये खास संयोग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिषेक जायसवाल/वाराणसी. महादेव को प्रसन्न करने का खास महीना आने वाला है. 4 जुलाई से इस बार सावन के पवित्र महीने की शुरुआत होगी. सावन का यह महीना 59 दिनों का होगा और इसमें चार नहीं, बल्कि आठ सोमवार होंगे. ऐसे में शिवभक्तों के लिए भगवान भोले को पसन्न कर उनका आशीर्वाद पाने के लिए 8 सोमवार मिलेंगे. बताते चलें कि अधिमास के कारण इस बार सावन का महीना 30 नहीं बल्कि 59 दिनों का है.

काशी के विद्वान स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि हिन्दू पंचाग के अनुसार, हर तीसरे साल में 33 दिनों का अतिरिक्त माह बनता है जिसे अधिमास कहते है. इस बार इस अधिमास का समायोजन सावन महीने में हो रहा है जिसके कारण सावन का महिना 30 के बजाय 59 दिनों का है. इसी कारण इस बार 8 सोमवार भी सावन महीने में पड़ रहे हैं. बताते चलें कि सावन महीने की शुरुआत 4 जुलाई से हो रही है और 31 अगस्त को ये समाप्त हो रहा है.

इन तारीख पर पड़ेंगे सोमवार

पंचांग के अनुसार, सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को पड़ेगा, इसके बाद 17 जुलाई को दूसरा, 24 जुलाई को तीसरा, 31 जुलाई को चौथा, 7 अगस्त को पांचवा, 14 अगस्त को छठा, 21 अगस्त को सातवां और 29 अगस्त को आठवां और अंतिम सोमवार पड़ेगा.

भोलेनाथ को प्रसन्न करने का खास मौका

सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को बेहद प्रिय है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पवित्र महीने में भगवान भोले को जल अर्पण करने के साथ उनकी पूजा आराधना से वो जल्द ही प्रसन्न हो जातें हैं. यही वजह है कि महादेव के भक्त इस पवित्र महीने में उनका दर्शन पूजन करतें हैं.

(नोट-इस खबर में दी गई जानकारियां धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषशास्त्र पर आधारित हैं.News 18 इसकी पुष्टि नहीं करता हैं.)

Tags: Latest hindi news, Local18, Lord Shiva, Sawan, Sawan somvar, UP news, Varanasi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें