
दुर्गेश सिंह राजपूत/नर्मदापुरम. कहावत है जाको राखे साइयां, मार सके न कोय… मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में यह बात एक बार फिर सच साबित हुई. नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर शुक्रवार को एक महिला का पैर फिसल गया और वो चलती ट्रेन से गिरने लगी. तभी यह देख वहां तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान ने सूझबूझ दिखाते हुए महिला को पकड़ कर उसकी जान बचाई. इसका वीडियो वहां लगे कैमरे में कैद हुआ है. 30 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार महिला को आरपीएफ जवान द्वारा तुरंत ही बचा लिया गया.
दरअसल, नर्मदापुरम के प्लेटफार्म 2 पर शुक्रवार को गाड़ी संख्या 11058 से गिरने वाली एक महिला को आरपीएफ जवान ने अपने सूझबूझ से बचा लिया. इसका वीडियो आरपीएफ डिवीजन भोपाल ने अपने सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर पर शेयर भी किया. यह वीडियो 30 सेकंड का है और साफतौर पर वीडियो में देखा जा सकता है कि चलती गाड़ी में से अचानक महिला का पैर स्लिप होता है और महिला प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच गिरने लगती है.
तभी वहां तैनात आरपीएफ के जवान द्वारा बिना अपनी जान की परवाह किए महिला को वहां से तुरंत ऊपर खींचता है और महिला की जान बचाता है. पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो भी आरपीएफ डिवीजन की ऑफिशियल साइट पर शेयर किया गया है जो वायरल भी हो रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर भोपाल से इटारसी की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 11058 जैसे ही चलने के लिए तैयार होती है. तभी एक महिला का पैर फिसल जाता है और वह प्लेटफार्म पर ट्रेन के बीच में गिरते हुए नजर आती है. तुरंत ही आरपीएफ जवान की नजर पड़ने पर वह महिला को पकड़ कर खींच लेता है.
ट्विटर अकाउंट पर आरपीएफ डिवीजन भोपाल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, भोपाल मंडल रेल सुरक्षा बल नर्मदापुरम स्टेशन स्टाफ के द्वारा दिनांक 22.06.2023 को मिशन जीवन रक्षा के तहत गाड़ी क्रमांक 11058 से नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो पर से गिर रही महिला आरपीएफ स्टाफ द्वारा जान बचाई गई.
.
Tags: Hoshangabad News, Local18, Mp news, RPF, Viral video
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 13:08 IST





