Basti News: खेत-खलिहान में निकल गोपाल ने प्रदेश हैंडबाल टीम का किया प्रतिनिधित्व,ओलंपिक पदक है उनका लक्ष्य

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कृष्ण गोपाल द्विवेदी/बस्ती. प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती. तभी तो गांव के खेत खलिहान से निकल युवा गोपाल ने हैंडबाल में अपना मुकाम बनाया. बहादुरपुर के ग्राम बेइली से आए गोपाल ने स्टेडियम में हैंडबाल को अपने लिए बेहतर समझा. इसके लिए उन्हें बेहतर कोच की जरूरत थी, जिसे पूरा किया हैंडबाल ओलंपिक संघ के सचिव अजय ने. उसकी प्रतिभा देखकर अजय ने उसे बेहतर ढंग से हैंडबाल की तकनीकी जानकारी दी. इसके बाद जब वह मैदान में उतरे तो पीछे मुड़कर नहीं देखा.

मन में कुछ कर गुजरने का ललक हो तो हर बाधा आपके प्रतिभा के आगे घुटने टेक को मजबूर हो जाता है. यह बात सिद्ध कर दिखाया बस्ती के बहादुरपुर ब्लॉक के बेइली गांव निवासी राम कमल वर्मा के बेटे गोपाल ने, गांव के खेत खलिहान से निकलकर गोपाल ने अपने मेहनत और प्रतिभा के दम पर देश प्रदेश में न सिर्फ अपना बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं. एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले गोपाल ने एक बार जब खेल के मैदान में अपना कदम रखा तो उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा..

हैंडबॉल में किया शानदार प्रदर्शन
जिसको गोपाल ने बारीकी से समझा और जमकर परिश्रम शुरु किया उसी का नतीज़ा रहा की गोपाल ने वर्ष 2022 में जूनियर अंडर 19 स्कूल नेशनल गेम में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त करने में कामयाब हुए. फिर अजय ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आठ नेशनल मैच खेल अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया. अभी हाल ही में गोपाल ने जूनियर नेशनल टीम में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए लाजवाब प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लुटी है.

ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने की चाह
हैंडबॉल खिलाड़ी गोपाल वर्मा ने बताया कि उनका सपना है की वो हैंडबॉल में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल लेकर आए.

Tags: Basti news, Local18, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें