
लखेश्वर यादव/जांजगीर चांपा. छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर की भर्ती प्रक्रिया चल रही है. इसमें अभ्यर्थियों को शारीरिक डाक्षता और क्षमता की जरूरत होती है. लेकिन कई बार युवाओं को फिजिकल टेस्ट से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जो उन्हें उत्तीर्ण करने से रोक सकती हैं. इस बात को देखते हुए पुलिस विभाग की ओर से जिले के युवाओं को तैयारी के लिए मौका दिया जा रहा है. पुलिस लाइन जांजगीर में शारीरिक दक्षता उन्नयन शिविर का निशुल्क आयोजन किया जा रहा है, जिसमें युवाओं को फिजिकल टेस्ट के लिए तैयार किया जाएगा.
आपको बता दें कि आगामी सूबेदार, उप निरीक्षक, फॉरेस्ट गार्ड आरक्षक एवं होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए अभ्यार्थियों के उचित मार्गदर्शन और शारीरिक दक्षता को बढ़ाने के लिए जिला पुलिस बल जांजगीर की ओर से रक्षित केंद्र जांजगीर में शारीरिक दक्षता अभ्यास कराया जा रहा है. जिसमें रक्षित निरीक्षक एवं सेवानिवृत्त आर्मी के जवान प्रतिदिन प्रातः 5:00 से 8:00 और सायं काल 5:00 से 9:00 तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसमें 90 पुरुष और 50 महिला अभ्यार्थी सम्मिलित होकर उनको प्रतिदिन 100 मीटर दौड़, गोला फेक, ऊंची कूद, लंबी कूद का प्रशिक्षक प्रदीप कुमार जोशी रक्षित निरीक्षक एवं दीपक यादव भूतपूर्व सैनिक द्वारा निशुल्क अभ्यास कराया जा रहा है.
एसपी ने युवाओं को दी टिप्स
फिजिकल प्रशिक्षण के दौरान एसपी विजय अग्रवाल पुलिस लाइन पहुंचे और उन्होंने भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले युवक-युवतियों को प्रशिक्षण को लेकर टिप्स और गर्मी के दिनो में सेहत का खास ध्यान रखने की बात कही. साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी ध्येय को प्राप्त करने के लिए लक्ष्य बनाने और जीवन में अनुशासित रहकर कार्य करना चाहिए.
.
Tags: Chhattisgarh news, Latest hindi news, Local18
FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 20:27 IST





