
हाइलाइट्स
कद्दू की खट्टी-मीठी सब्जी खाने में बेहद टेस्टी और सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है.
इस सब्जी के साथ यदि आप पूड़ियां सर्व करेंगी तो बड़े-बुजुर्ग ही नहीं, बच्चे भी शौक से खाएंगे.
khattee-meethee Kaddu recipe: यदि आप खाने के शौकीन हैं और एक नई डिश की तलाश में हैं तो कद्दू की खट्टी-मीठी सब्जी बेहतर ऑप्शन हो सकता है. कद्दू यानी सीताफल की सब्जी खाने में बेहद टेस्टी और सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. इसको कई शुभअवसरों पर बनाया जा सकता है. हालांकि आप में से कई ऐसे लोग होंगे, जिन्हें कद्दू का सब्जी पसंद नहीं आती होगी, लेकिन यदि आप खट्टी-मीठी कद्दू की सब्जी बनाएंगे तो स्वाद दोगुना हो जाएगा. इस सब्जी के साथ यदि आप पूड़ियां सर्व करेंगी तो बड़े-बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि बच्चे भी शौक से खाएंगे. आइए जानते हैं इसको बनाने की आसान विधि.
कद्दू की खट्टी-मीठी सब्जी बनाने के लिए सामग्री
कद्दू- 1/2 किलो
राई- 1/2 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
हींग- 1 चुटकी
मेथीदाना- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
सौंफ पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 2 चम्मच
भुना जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
अमचूर पाउडर- 1/2 चम्मच
मूंगफली का तेल- 1 चम्मच
शक्कर- 1-2 चम्मच
सेंधा नमक- स्वादानुसार
धनिया पत्ती- आवश्यकतानुसार
सब्जी बनाने की विधि
कद्दू की खट्टी-मीठी सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू को अच्छी तरह से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेंगे. अब एक पैन में तेल गर्म करके उसमें जीरा को डालेंगे. फिर इसमें हींग, राई, जीरा, मेथीदाना, शक्कर और नमक को एड करके पैन को ढक देंगे. थोड़ी देर पकने के बाद इसमें नमक, लाल मिर्च, हल्दी, सौंफ, धनिया पाउडर मिला देंगे.
ये भी पढ़ें: नाश्ते में खाना है कुछ हेल्दी और टेस्टी तो बनाएं रवा उपमा, स्वाद सभी करेंगे पसंद, मिनटों में तैयार होगी रेसिपी
अब कद्दू को धीमी आंच में मुलायम होने तक पकाएंगे. यदि आपको लगे कि कद्दू पैन में चिपकने लगा है तो इसमें हल्का सा पानी भी डाल सकते हैं. इसको बीच-बीच में एक करछी की मदद से चलाते रहें. ध्यान रखें कि सब्जी गीली नहीं होनी चाहिए. अब इसमें अमचूर पाउडर मिलाएं और धीमी आंच पर करीब 1 मिनट पकाएं.
ये भी पढ़ें: अदरक के साथ 2 चीजों को मिलाकर बनाएं ‘देसी ड्रिंक’, सर्दी-खांसी नहीं आएगी पास! बदलते मौसम मे भी रहेंगे हेल्दी
आखिर में भुना जीरा पाउडर और काली मिर्च मिलाकर धनिया पत्ती से गार्निश करें. तैयार हो चुकी सब्जी को पूड़ियों के साथ सर्व कर सकते हैं. हालांकि इसको रोटी या चावल के साथ भी खाया जा सकता है.
.
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 19:00 IST





