
इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बारिश में बीच सड़क डांस कर रहे हैं. वीडियो भंवरकुंआ का है. ये कपल बीआरटीएस पर बरसते पानी में डांस कर रहा है. दरअसल, दोनों रील बना रहे थे. इस रील पर रोमांटिक सॉन्ग ‘तू है तो मुझे फिर और क्या चाहिए…’ बैकग्राउंड में बजाया गया है.
यह कपल जब डांस कर रहा था, तब वहां से सैकड़ों वाहन गुजर रहे थे. ये लोग युवक-युवती का डांस देख हैरान थे. दूसरी ओर, नजदीक से गुजरने वाले कपल को घूरे बिना नहीं रह सके. लोगों ने उस वक्त तरह-तरह के रिएक्शन दिए. खास बात यह है कि लोगों के घूरने या आपत्ति लेने का कपल पर कोई असर नहीं हुआ. उसने अपना डांस जारी रखा.
इंदौर में युवक युवती का डांस करते वीडियो वायरल,रील बनाने के लिए बीच सड़क पर डांस,भवरकुआं में बीआरटीएस पर बरसते पानी में डांस करते दिखाई दिए प्रेमी युगल@SwachhIndore pic.twitter.com/WWXOVs3J1n
— Arun Kumar Trivedi (@ArunTrivedi_) June 25, 2023
.
Tags: Indore news, Mp news
FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 16:04 IST





