World Vitiligo Day 2023: सफेद दाग के ये होते हैं शुरुआती लक्षण, बॉडी में दिखने लगते हैं कई बदलाव, ऐसे करें पहचान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

सफेद दाग के लक्षण स्किन के साथ बालों पर भी दिखते हैं.
सही समय पर इलाज से इसे बढ़ने से रोका जा सकता है.

Early Symptoms Of Vitiligo:  विटिलियो यानी कि सफेद दाग दरअसल, त्‍वचा से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है जिसमें स्किन अपना रंग खोने लगती है और ये पैच जैसे नजर आने लगते हैं. यह एक ऑटोइम्‍यून डिजीज है जो किसी भी इंसान को कभी भी हो सकता है. इसे लेकर समाज में काफी मिथ‍ भी हैं जिसमें से एक है कि यह छुआछूत से बढ़ता है. इन मिथों को दूर करने और इसके प्रति जागरुकता फैलाने के लिए आज यानी 25 जून को वर्ल्‍ड विटिलिगो डे मनाया जाता है. इस खास मौके पर हम आपको बताते है कि आप विटिलिगो के शुरुआती लक्षण को किस तरह पहचान सकते हैं और इससे अपना बचाव कर सकते हैं.

सफेद दाग के शुरुआती लक्षण
मायोक्‍लीनिक के मुताबिक, सबसे पहले इसके लक्षण हाथ, चेहरा, बॉडी के खुले हिस्‍से और जेनिटल एरिया के आसपास देखने को मिलता है. फिर बालों के स्‍कैल्‍प धीरे धीरे सफेद होने लगते हैं और पलकें, आईब्रो और दाढ़ी का रंग भी सफेद होने लगता है. यही नहीं, मुंह के अंदर और म्‍यूकस मेम्‍बरेंस में भी टीशू अपने रंग छोड़ने लगती हैं. बता दें कि विटिलिगो कई तरह के होते हैं जो कई बार शरीर के कुछ हिस्‍से को ही प्रभावित करता है जबकि कुछ में शरीर की सारी त्‍वचा अपना रंग खो देती हैं.

किन्‍हें हो सकती है ये बीमारी
आमतौर पर यह किसी भी इंसान को किसी भी उम्र में हो सकता है. सफेद दाग की बीमारी दरअसल, बालों और स्किन में मौजूद मिलेनियन सेल्‍स के मर जाने या काम बंद कर देने के कारण होता है. यह किसी भी तरह के स्किन टाइप के लोगों को प्रभावित कर सकता है. लेकिन सबसे ज्‍यादा ब्राउन और ब्‍लैक स्किन टोन के लोगों को यह बीमारी होती है. आमतौर पर यह 30 की उम्र से पहले लोगों को प्रभावित करता है.

इसे भी पढ़ें- छोटे-छोटे इस काले मसाले को दूध में डालकर करें सेवन, खून की करेगा सफाई, हड्डियों को बनाए लोहे सा मजबूत

 कब करें डॉक्‍टर से संपर्क
अगर आपके स्किन पर हल्‍के सफेद रंग का पैच नजर आए तो तुरंत आप डॉक्‍टर के पास जाएं. वैसे तो इसका कोई इलाज नहीं है. लेकिन सही समय पर ट्रिटमेंट की मदद से स्किन कलर में हो रहे बदवाल को रोका या कम किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में रहना है कूल-कूल, डाइट में शामिल करें ये 5 फूड, शरीर को रखेंगे हाइड्रेटेड, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Tags: Health, Lifestyle, Skin care

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें