अजब-गजब: 45 डिग्री तापमान में रजाई ओढ़ता है ये शख्स, 55 साल के संतलाल को गर्मी में लगती है सर्दी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महेंद्रगढ़. हरियाणा के महेंद्रगढ़ ज़िले के गाँव डेरोली अहीर में एक ऐसा शख्स है, जिसके आगे मौसम भी नतमस्तक है. डेरोली गाव का संतलाल किसी अजूबे से कम नहीं है. उन्हें सर्दी मे गर्मी और गर्मी मे सर्दी का एहसास होता है.  ज़िला प्रशासन द्वारा संतलाल को एक लाख रुपये देकर सम्मानित भी किया गया है.

संतलाल प्रदेश-देश में चर्चा का विषय बने हुए हैं. गाँव डेरोली के एक दलित परिवार में जन्मे 58 वर्षीय संतलाल को न तो कोई बीमारी है और ना ही आज तक उसे कोई बीमारी हुई.शोधकर्ता भी उसके सामने फ़ैल हो चुके है. इस पसीना छुड़ा लेने वाली गर्मी में संतलाल 4 से 5 रिजाइयां अपने शरीर पर ओढ़े रखते हैं. साथ ही जब उन्हें और ठंड लग रही है तो वो अलाव जला कर सेक भी रहे हैं.

इस पूरी प्रक्रिया के दौरान हमारे पसीने छूट गए, लेकिन संतलाल को पसीने की एक बून्द तक भी नहीं आई. संतलाल ऐसा अजूबा है कि उसे सर्दी के मौसम में गर्मी लगती है और गर्मी के मौसम में सर्दी. वह सुबह 5 बजे के बीच तालाब में स्नान करते हैं और कई बार सारा दिन पानी में ही रहते हैं. विभिन्न समाचार पत्रों की सुर्खिया बने संतलाल ने हमें बताया कि वह बचपन से ही ऐसे हैं. उन्हें कभी कोई  बीमारी नहीं हुई है.
” isDesktop=”true” id=”6654071″ >
संतलाल के परिजनों ने बताया कि वह कोई नाटक नहीं करते हैं. ये सब सत्य है. संतलाल हमें बताते है कि जिला प्रशासन भी उन्हें सम्मानित कर चुका है और मदद भी की है.  बाहर से चिकित्षको की टीम ने भी आकर उसकी जांच की थी, लेकिन जांच में कुछ नहीं निकला. संतलाल आगे बताते है कि उसने बर्फ पर सबसे ज्यादा लेटने वाले व्यक्ति का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

Tags: Haryana Congress, Weather Alert

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें