मधुबनी में रांटी चौक पर मिलते हैं सबसे स्वादिष्ट पेडे़, एक बार चखा तो भूल नहीं पाएंगे स्वाद

राजाराम मंडल/मधुबनी: पेड़ा का नाम सुन कर हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है. ऐसे में बिहार में कई जगहों का पेड़ा काफी स्वादिष्ट और नामी है. आज हम आपको मधुबनी के रांटी चौक पर मिलने वाले पेड़े के बारे में जानकारी देंगे. जो अपने स्वाद से आपका मन मोह लेगा. यहां इस दुकान के पेड़े इतने स्वादिष्ट हैं कि लोग इस दुकान पर पेड़ा खाने के लिए एक बार अपनी गाड़ी पर ब्रेक लगा ही देते हैं.वहीं ये लोग नए लोगों को भी यहां के पेड़े जरूर टेस्ट करवाते है.

इस दुकान के पेड़े का स्वाद जिसने भी एक बार चख लिया समझो वो इसका दिवाना ही जाता है. ये पेड़े हैं ही इतने लजीज कि कोई भी अपने आप को रोक ही नहीं पाता है और अपने साथ-साथ अपने प्रियजनों को भी इस पेड़े के स्वाद का आनंद जरूर दिलवाता है.

51 साल पुरानी है दुकान
मधुबनी के रांटी चौक पर मिलने वाले पेड़े के लिए लोग दूर-दूर से खींचे चले आते हैं. सबसे खास बात तो ये है कि इस दुकान को खुले करीब 51 साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक इस दुकान का नाम नहीं है. और न ही इस दुकान का कही प्रचार किया गया है.इसके बावजूद भी यहां लोगों की भीड़ लगती है, क्योंकि इस दुकान के पेड़े का स्वाद बहुत ही बढ़िया होता है. यहां आपको शुद्ध दूध से बने पेड़े मिलेंगे, जिसके लिए यह जगह काफी प्रसिद्ध है. इस चौक पर लगभग 8 से 9 पेड़ों की दुकान है, लेकिन सबसे ज्यादा प्रसिद्ध यही दुकान है.

150 लीटर दूध का बनता है पेड़ा
मुनेश्वर प्रसाद जो इस दुकान के मालिक हैं, उनका कहना है कि- वो 100-150 लीटर दूध का पेड़ा रोजना बनाते हैं और रात के 9 बजे तक सब खत्म हो जाता है. यहां पर 1 पेड़ा आपको 15 रुपए का मिलेगा. तो वहीं एक किलो भर पेड़ा आपको 350 रुपये का मिल जाएगा. उनका कहना है कि- जब उन्होंने इस पेड़े का दुकान शुरू किया था, तब अगल-बगल में कोई दुकान नही थी.मगर अब धीरे-धीरे दुकानों की संख्या बढ़ती जा रही है. साथ ही उनका कहना है कि- उनको दुकान का नाम रखने की कभी जरूरत ही नहीं पड़ी, क्योंकि उनके पेड़ों के स्वाद के दीवाने खुद ही वहां आ जाते हैं.

मधुबनी के रांटी चौक पर मिलते हैं सबसे स्वादिष्ट पेड़े. यहां ये दुकान लगभग 51 साल से है. रोज यहां 100-150 लीटर दूध का पेड़े बनाए जाते हैं, और रात के 9 बजे तक सभी पेड़े खत्म हो जाते हैं. यहां पर 1 पेड़े की कीमत 15 रुपये है तो वहीं एक किलो पेड़ा आपको 350 रुपये में मिलेगा.

Tags: Bihar News, Local18, Madhubani news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More