किचन के काले और गंदे टॉवल को करना है साफ, 5 आसान ट्रिक्स की लें मदद, मिनटों में क्लीन, सॉफ्ट हो जाएगा कपड़ा

Tips to Clean Kitchen Towel: शायद ही कोई ऐसा घर हो, जहां हाथ और सामान साफ करने के लिए किचन में कपड़े का इस्तेमाल न किया जाता हो. कुछ लोग इसके लिए पुराने कपड़ों का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ लोग किचन टॉवल (Kitchen towel) खरीदते हैं. कई दिनों तक इस्तेमाल होने के चलते ये बहुत गंदा, चिकना और कड़क हो जाता है, जिसे धोने के बावजूद भी ये आसानी से साफ नहीं होता है. ऐसे में कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से आप किचन के कपड़े को मिनटों में क्लीन कर सकते हैं.

01

डिटर्जेंट से करें साफ: किचन के गंदे तौलिये को साफ़ करने के लिए आप हार्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए टॉवल को डिटर्जेंट के घोल में कुछ देर के लिए भिगो कर रखें. फिर रगड़ कर इसको साफ करें और फिर साफ पानी से धोकर धूप में सुखा लें. मिनटों में आपका किचन टॉवल क्लीन हो जाएगा. (Image-Canva)

02

गर्म पानी से करें साफ़: गर्म पानी का इस्तेमाल भी गंदे और चिकने किचन टॉवल को क्लीन करने के लिए किया जा सकता है. इसके लिए गर्म पानी करके इसमें थोड़ा सा लिक्विड डिटर्जेंट डालें. फिर दस-पंद्रह मिनट के लिए टॉवल को इसमें भिगो दें. अब साफ़ पानी से टॉवल को क्लीन कर लें. टॉवल को साफ़ करने के लिए ये तरीका हफ्ते में दो बार दोहराएं. (Image-Canva)

03

स्टेन क्लीनर का करें इस्तेमाल: रसोई के कपड़े को क्लीन और जर्म्स फ्री बनाने के लिए स्टेन क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए कपड़े को स्टेन क्लीनर में भिगो कर कुछ देर रखें फिर 15 मिनट के बाद कपड़े को साफ पानी से धो लें. (Image-Canva)

04

लिक्विड ब्लीच करें यूज: किचन टॉवल को साफ़ और जर्म्स फ्री बनाने के लिए ब्लीच का यूज भी किया जा सकता है. इसके लिए लिक्विड ब्लीच लेकर इसमें सोडियम बाइकार्बोनेट मिला लें और किचन टॉवल को इसमें भिगो दें. कुछ देर के बाद साफ़ पानी से धोने पर ये एकदम नये जैसा हो जायेगा.(Image-Canva)

05

कास्टिक सोडा की मदद लें: अगर आपके किचन का कपड़ा बहुत ज्यादा चिकना और कड़क हो गया है, तो इसको क्लीन करने के लिए आप कास्टिक सोडा की मदद ले सकते हैं. इसके लिए पानी में आधा एक चम्मच कास्टिक सोडा मिलाएं और इसमें किचन टॉवल को भिगो कर दस मिनट के लिए छोड़ दें. फिर रगड़ कर इसको साफ करें और पानी से धो लें. इससे किचन टॉवल क्लीन और स्मैल फ्री बन जायेगा. (Image-Canva)(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More