Monsoon Rain: मानसून की पहली ही बारिश में पानी-पानी हुई मुंबई, कई जगह जलभराव, मैनहोल में गिरने से 2 लोगों की मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. मानसून ने आखिरकार शनिवार दोपहर मुंबई में दस्तक दे दी और यहां पहली ही बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया. इस कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से कई इलाकों में यातायात जाम देखा गया.

मुंबई में मानसून आम तौर पर 11 जून तक पहुंच जाता है, लेकिन इन बार इसमें काफी देर हुई है. हालांकि पहली ही मानसूनी बारिश में देश की आर्थिक राजधानी पूरी तरह सराबोर होती दिखी. यहां चेंबूर रेलवे स्टेशन पर आज 80.04 मिलीमीटर, विक्रोली में 79.76 मिमी, सायन में 61.98 मिमी, घाटकोपर में 61.68 मिमी और माटुंगा में 61.25 मिमी बारिश दर्ज की गई.

Tags: Imd, Mumbai News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें