बढ़ती उम्र में भी हड्डियों को लोहे सा महबूत रखेगी यह हरी चीज, सेहत को करेगी दुरुस्त, 5 फायदे कर देंगे हैरान


हाइलाइट्स

ग्रीन ऑलिव के सेवन से हार्ट हेल्दी होता है.
पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होता है ग्रीन ऑलिव.

Benefits Of Green Olive: शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों और विटामिंस की जरूरत होती है. शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी होने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए तरह-तरह के फल, सब्जियों और अन्य हेल्दी फूड्स का सेवन किया जाता है. ऐसा ही हेल्दी फूड ऑलिव है. कई घरों में तो हेल्थ का ध्यान रखते हुए खाना बनाने में ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल भी होता है. ऑलिव को अक्सर टुकड़ों में काटने के बाद व्यंजनों में उपयोग किया जाता है. ऑलिव दो प्रकार का पाया जाता है हरा और काला. ग्रीन ऑलिव में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं. आइए आज हम आपको ग्रीन ऑलिव के फायदे बताते हैं.

1.दिल की सेहत को दुरुस्त रखे: वेब एमडी में छपी एक खबर के मुताबिक ग्रीन ऑलिव हार्ट को हेल्दी रखता है. ग्रीन ऑलिव में कई एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं. यह हार्ट के सूजन को कम हृदय रोग के जोखिम को कम करता है. यह दिल की सेहत को दुरुस्त को रखता है.

2.पाचनतंत्र मजबूत करे: ग्रीन ऑलिव के सेवन से पाचन में सुधार होता है. ग्रीन ऑलिव में प्रोबायोटिक क्षमता पाई जाती है, जो पाचन को ठीक करती है. इसका सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है.ऑलिव के सेवन से ब्लोटिंग, अपच, गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है.

इसे भी पढ़ें- छोटे-छोटे इस काले मसाले को दूध में डालकर करें सेवन, खून की करेगा सफाई, हड्डियों को बनाए लोहे सा मजबूत

3.वजन कंट्रोल करे: ग्रीन ऑलिव का सेवन वाजन कंट्रोल करने के लिए बेहद फायदेमंद है. इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो मोटापे को कम कर सकते हैं. इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है.

4.हड्डियों को बनाए मजबूत: ऑलिव के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं. ऑलिव के पॉलीफेनोल्स बुजुर्गों में हड्डियों के नुकसान को रोकने में मददगार होते हैं. उसके सेवन से हड्डियों का स्वास्थ्य बेहतर होता है.

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में रहना है कूल-कूल, डाइट में शामिल करें ये 5 फूड, शरीर को रखेंगे हाइड्रेटेड, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

5.दिमाग को तेज बनाए: ग्रीन ऑलिव में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड मौजूद होता है. यह मेमोरी को संरक्षित करने और फोकस को बेहतर बनाने में बेहद मददगार है. ग्रीन ऑलिव का सेवन करने से मेमोरी लॉस की समस्या को कम होती है. यह मेमोरी को बढ़ाने में भी मदद करता है.

Tags: Health benefit, Health News, Lifestyle

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More