UP में यहां लगेगा बागेश्ववर सरकार का पंडाल, दिल्ली वाले भी कर सकेंगे दर्शन, जानिए लोकेशन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्रेटर नोएडा/विजय कुमार. सनातनियों के लिए आस्था का केंद्र बन चुके बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार ग्रेटर नोएडा में लगने जा रहा है. धीरेंद्र शास्त्री की हनुमात कथा 10 जुलाई से 16 जुलाई तक के बीच में होगी, जिसके लिए भव्य स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमात कथा को लेकर करीब 200 बीघे में भव्य मंच तैयार किया जा रहा है. आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 9 जुलाई को कलश यात्रा के साथ होगी. हालांकि, धीरेंद्र शास्त्री 10 जुलाई को ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे और हनुमान कथा 10 जुलाई से ही शुरू करेंगे.

जर्मन कंपनी का वाटरप्रूफ पंडाल
अमृत कल्याण सेवा ट्रस्ट द्वारा ग्रेटर नोएडा के जैतपुर में आयोजन कराया जा रहा है. मुख्य आयोजक शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री 10 से 16 जुलाई के बीच ग्रेटर नोएडा में रहेंगे. उनके प्रोग्राम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. 4 लाख स्क्वायर फीट एरिया में जर्मन कंपनी का वाटरप्रूफ टेंट लगाया जा रहा है. पार्किंग की व्यवस्था बड़े स्तर पर की गई है.

कार्यक्रम में लाखों लोग हर रोज जुटेंगे
कथा संचालन समिति के अध्यक्ष पवन त्यागी ने बताया कि सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए कार्यक्रम करवाया जा रहा है. यहां बड़े स्तर पर पंडाल लगाया जा रहा है, उसमें तमाम व्यवस्था की गई है. वीवीआईपी और वीआईपी के लिए अलग से रास्ते बनाए गए हैं. 12 जुलाई से दिव्य दरबार भी शुरू होंगे. कार्यक्रम में रोजाना लाखों लोगों के आने की उम्मीद है. रोजाना 1 लाख लोगों के रात को सोने के लिए टेंट की व्यवस्था भी की जा रही है.

कलश यात्रा से शुरू होगा भंडारा
अमृत कल्याण सेवा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष मुकुल त्यागी ने बताया कि कलश यात्रा के साथ ही यहां पर भंडारा शुरू करा दिया जाएगा. हर दिन लाखों लोगों के खाने की व्यवस्था की गई है. इस पूरे कार्यक्रम में करीब 12 करोड़ के आसपास का खर्च आएगा.

Tags: Bageshwar Dham, Greater noida news, Local18, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें