21 सालों में दीं 21 फिल्में, तीसरी फिल्म थी ब्लॉकबस्टर, साउथ के सुपरस्टार का 3 बड़ी फिल्मों पर टिका करियर

मुंबई. Prabhas Career Detail: ओम राउत (Om Raut) की फिल्म ‘आदिपुरुष’ का कलेक्शन अब गिरना शुरू हो गया है. वीकेंड के बाद अब फिल्म को लेकर क्रेज कम होता दिख रहा है. फिल्म की आलोचनाओं का असर अब बिजनेस पर दिखने लगा है. ‘बाहुबली’ एक्टर प्रभास को फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह धूमिल होती नजर आ रही हैं. प्रभास के कॅरियर की यह 21वीं फिल्म थी और उन्हें पूरी उम्मीद थी कि धार्मिक पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म उन्हें नया मुकाम देगी. लेकिन अब दांव उल्टा पड़ता दिख रहा है. प्रभास साउथ का ही नहीं बल्कि बॉलीवुड का भी फेमस चेहरा हैं लेकिन पिछले कुछ समय से लगातार उनकी फिल्में कमाल नहीं कर पा रही हैं. आइए, प्रभास के अब तक के कॅरियर पर एक नजर डालते हैं.

प्रभास का जन्म मद्रास में 23 अक्टूबर 1979 को हुआ था. 43 साल के प्रभास तीन भाई बहनों में सबसे छोटे हैं. शुरुआती शिक्षा के बाद प्रभास ने विशाखापट्नम के कॉलेज से फिल्म की पढ़ाई की है. साल 2002 में प्रभास ने फिल्म ‘ईश्वर’ के जरिए फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. यह फिल्म औसत रही थी और प्रभास को पसंद किया गया था.

prabhas, prabhas career, prabhas hit and flops, prabhas blockbuster movie list, prabhas flop movies, prabhas adipurush movie, prabhas salaar, project k, prabhas upcoming movies, prabhas career full details, prabhas debut movie, south actors, south cinema, adipurush controversy

Salaar releasing in September

21 फिल्मों में कितनी हुईं सफल
प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को मिलाकर अब तक उन्होंने 21 फिल्में दी हैं और आने वाले दिनों में उनकी 3 फिल्में कतार में हैं. साल 2023 में उन्हें ‘आदिपुरुष’ से बहुत उम्मीद थी लेकिन यह उनके कॅरियर में चार चांद लगाती नहीं दिख रही है. फिल्म भले ही कलेक्शन में आगे निकल जाए लेकिन हीरो के तौर प्रभास की इमेज खास असर नहीं होगा. प्रभास की असफल फिल्मों की बात करने से पहले उनकी हिट और और ब्लॉकबस्टर फिल्मों पर बात करते हैं. प्रभास ने अब तक के कॅरियर में 3 हिट और 4 ब्लॉकबस्टर मूवीज दी हैं. हिट की लिस्ट में ‘डार्लिंग’ (2010), ‘मिस्टर परफेक्ट’ (2011) और ‘मिर्ची’ (2013) शामिल है. वहीं, ब्लॉकबस्टर की लिस्ट में ‘वर्षम’ (2004), ‘छत्रपति’ (2005) और बाहुबली (2015 और 2017) के दोनों पार्ट शामिल हैं.

Prabhas’s Salaar: ‘आदिपुरुष’ विवाद के बीच ‘सालार’ की अपडेट! प्रभास की फिल्म के टीजर की तैयारी, बड़ी है स्टारकास्ट

फ्लॉप और औसत की संख्या 12
प्रभास के कॅरियर में कुछ फिल्में औसत रहीं, जिन्होंने प्रभास की स्टारडम को बनाए रखने का काम किया. औसत फिल्मों की बात की जाए तो इनमें ‘ईश्वर'(2002), ‘बुज्जीगाडु'(2008), ‘बिल्ला'(2009), ‘एक निरंजन'(2009) और ‘साहो'(2019) शामिल हैं. वहीं, फ्लॉप फिल्मों की बात की जाए तो इस लिस्ट में 7 फिल्में शामिल हैं. इनमें ‘राघवेंद्र'(2003), ‘अदवि रामुडु'(2004), ‘चक्रम'(2005), ‘पौरनमी'(2006), ‘योगी'(2007), ‘मुन्ना'(2007) और ‘राधे श्याम'(2022) शामिल है.

प्रभास की आने वाली ​तीन बड़ी फिल्मों की बात करें तो इनमें ‘सालार’, ‘प्रोजेक्ट के’ और ‘राजा ​डीलक्स’ शामिल हैं.

Tags: Entertainment Special, Prabhas, South cinema

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More