कौशाम्बी
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना मंझनपुर तथा थाना करारी में सुनी जनशिकायतें
राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारित करने के दिये निर्देश
जिलाधिकारी श्री सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना मंझनपुर एवं थाना करारी में जनशिकायतों को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिये।
थाना मंझनपुर में कुल 08 शिकायतें प्राप्त हुई एवं थाना करारी में कुल 05 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 01 शिकायत का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजस्व एंव पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश दिये।
Author: Up Head Line
Post Views: 36






