Sarkari Naukri : मेडिकल यूनिवर्सिटी में फैकल्टी के पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Sarkari Naukri : उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज (UPUMS) ने फैकल्टी के 338 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसके अंतर्गत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती होगी. इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है. यूपीयूएमएस फैकल्टी भर्ती के लिए अधिकतम उम्र सीमा 65 साल है. उम्मीदवारों को हर महीने दो लाख 20 हजार रुपये सैलरी मिलेगी. इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में किया जाना है. जबकि उम्मीदवारों का सेलेक्शन टेस्ट और इंटरव्यू के बाद होगा. अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.upums.ac.in पर विजिट कर सकते हैं.

यूपीयूएमएस फैकल्टी भर्ती 2023 : वैकेंसी डिटेल

प्रोफेसर- 33
एसोसिएट प्रोफेसर-103
असिस्टेंट प्रोफेसर-202

जरूरी शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास एमएस/एमडी की डिग्री होनी चाहिए.

जरूरी अनुभव

असिस्टेंट प्रोफेसर- 3 साल का टीचिंग एक्सपीरियंस
एसोसिएट प्रोफेसर-4 साल का टीचिंग एक्सपीरियंस
प्रोफेसर- 14 साल का टीचिंग एक्सपीरियंस

यूपीयूएमएस फैकल्टी भर्ती 2023 : कितनी मिलेगी सैलरी 

पद पे बैंड सैलरी
प्रोफेसर 1,59,100-Rs (Level-14A) 2,20,000
एसोसिएट प्रोफेसर 1,31,400-Rs (Level-13A-1) 1,60,000
असिस्टेंट प्रोफेसर 1,01,500- (Level-12) 1,20,000

ये भी पढ़ें…

एनआईओएस ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, इस Direct Link से करें चेक
एम्स ने जारी किया B.Sc नर्सिंग 2023 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Tags: Government jobs, Jobs news, UP Job

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें