RBI ने 3 बैंकों पर लगाया भारी जुर्माना, कहीं आपका बैंक भी तो शामिल नहीं? क्या होगा ग्राहकों का


नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) ने नियमों के उल्लंघन को लेकर तीन बड़े बैंकों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है. RBI ने बड़ा एक्शन लेते हुए देश के बड़े प्राइवेट बैंक पर भी जुर्माना लगाया है. आरबीआई की ओर जारी जानकारी में बताया गया है कि बैंक ने क्रेडिट कार्ड नियम उल्लंघन किया है. इसीलिए ये कदम उठाया गया है. RBI ने जिन तीन बैंकों पर जुर्माना लगाया है, उनमें जम्मू एंड कश्मीर बैंक (J&K Bank), बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) और एक्सिस बैंक ( Axis Bank) का नाम शामिल है.

RBI ने महीने की शुरुआत में सरकारी बैंक Central Bank of India पर भारी जुर्माना लगाया था. RBI ने 84 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. ये जुर्माना नियम पूरे नहीं करने के चलते लगाया गया था. आरबीआई की ओर जारी जानकारी में बताया गया था कि बैंक ने ट्रांजेक्शन से जुड़ें नियमों का सही से पालन नहीं करने चलते आरबीआई ने बैंक पर जुर्माना लगाया था.

ये भी पढ़ें: 3 रुपये का शेयर पहुंचा 304 पर, निवेशकों को बना दिया करोड़पति, क्या आपके पास है ये स्टॉक?

अब क्या होगा ग्राहकों का?
आरबीआई के अनुसार, यह जुर्माना बैंकों द्वारा रेगुलेटरी कम्पलायंस (Regulatory Compliance) में कमियों पर आधारित है. इस फैसले से ग्राहकों पर कोई असर नहीं होगा. उनकी सर्विस पहले की तरह ही जारी रहेंगी. यह कार्रवाई बैंक द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर सवाल खड़ा नही करता है.

किस बैंक पर लगा कितना जुर्माना
रिजर्व बैंक ने जम्मू एंड कश्मीर बैंक पर 2.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. इसके साथ ही आरबीआई ने जारी कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर भी 1.45 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. केंद्रीय बैंक ने एक अन्य बयान में कहा कि उसने एक्सिस बैंक पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

Tags: Axis bank, Bank news, RBI

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More