इलेक्ट्रिक बाजार का ‘सिकंदर’ बनने की तैयारी में टाटा, आ रहीं लंबी रेंज वाली एक से बढ़कर एक कारें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

वर्तमान में टाटा इंडिया का नंबर EV ब्रांड है.
नेक्सॉन ईवी इंडिया में सबसे पॉपुलर मॉडल है.
अगले 2 साल में कंपनी कई नई EV लाएगी.

नई दिल्ली. भारत समेत दुनिया भर के बाजारों में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का ट्रेंड जोर पकड़ रहा है. यही कारण है कि लगभग सभी बड़े कार निर्माता ब्रांड्स इस सेगमेंट में अपने नए मॉडल्स लॉन्च कर रहे हैं. टू-व्हीलर्स की भी बात करें तो न सिर्फ मेजर टू-व्हीलर ब्रांड्स बल्कि कई स्टार्ट-अप भी अपने नए प्रोडक्ट्स के साथ आगे आ रहे हैं. बहरहाल, वर्तमान में टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक कारों की सेल के मामले में इंडिया का नंबर 1 ब्रांड बन गया है.

कंपनी अगले कुछ वक्त में कई इलेक्ट्रिक मॉडल्स इंडिया में लॉन्च करेगी. इसमें कई ऐसे मॉडल शामिल हैं जो अभी ICE इंजन के साथ बाजार में बिक रहे हैं. कंपनी की नई इलेक्ट्रिक माॅडलों में Avinya के साथ टाटा अल्ट्रोज ईवी भी शामिल हो सकती है. अल्ट्रोज के अलावा कंपनी पॉपुलर माइक्रो एसयूवी टाटा पंच को भी इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ बाजार में लॉन्च करेगी. टाटा पंच 400 Km से ज्यादा की रेंज के साथ आ सकती है.

यह भी पढ़ें : टाटा का गेम बजाने आ रही मारुति की इलेक्ट्रिक कार, पहली बार नजर आया लुक

टाटा कर्व
कंपनी अपनी कर्व एसयूवी पर भी काम कर रही है और आने वाले कुछ महीनों में इसे बाजार में उतार देगी. खास बात यह है कि Tata Curvv को कंपनी ICE और इलेक्ट्रिक दोनों ही अवतारों में लॉन्च करेगी. कंपनी अपने पोर्टफोलियो में इसे नेक्सॉन एसयूवी और ईवी दोनों से ऊपर प्लेस करेगी. सिंगल चार्ज में यह एसयूवी 500-600 किमी की लंबी रेंज ऑफर कर सकती है.

यह भी पढ़ें : स्कॉर्पियो खरीदने का है प्लान तो कर लो तैयारी, कम हो गया वेटिंग पीरियड, सामने आई नई डिटेल

टाटा हैरियर ईवी
इस कार का नियर प्रोडक्टशन मॉडल कंपनी ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया था और तब से चर्चाओं का बाजार गर्म है. इस कार को पेट्रोल और डीजल इंजन में पहले से बेचा जा रहा है, जिसके फेसलिफ्ट पर फिलहाल कंपनी काम कर रही है. इसे साल 2025 में इलेक्ट्रिक मोटर के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है.

Tags: Auto News, Car Bike News, Tata Motors

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें