Street Food: इंदौर में यहां मिलता है टेस्टी खट्टा समोसा, देसी-विदेशी सभी हैं इसके दीवाने

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


राहुल दवे/इंदौर. मालवा रीजन का शहर इंदौर अपने खास तरह के व्यंजनों के लिए बहुत फेमस है.उससे भी ज्‍यादा पॉपुलर है यहां का सराफा बाजार, जो रातभर खुला रहता हैऔर यहीं पॉपुलर स्‍ट्रीट फूड मार्केट में 80 साल पुरानी समोसे की एक ऐसी दुकान है, जहां का समोसा सबसे अलग है. इसकी खासियत यह है कि यह बहुत खट्टा होता है और 3-4 दिन तक खराब नहीं होता.

इंदौर केपॉपुलर स्‍ट्रीट फूड मार्केट में 80 साल पहले प्रभुलालजी मित्तल ने समोसे की एक दुकान शुरू की थी. इस दुकान में मिलने वाले टेस्टी समोसों को तभी से लोग पसंद करते आ रहे हैं. अन्य समोसों से साइड में कुछ बड़ा यहखट्टा समोसा स्वाद और शुद्धता के कारण लोगों द्वाराबहुत पसंद किया जाता है.दुकान के संचालक पलाश मित्तल ने बताया किइस समोसे में आमचूर की खटाई डाली जाती है, जो अपने आप में एक नैचरल प्रेज़रवेटिव है जिससे 3 -4 दिन तक ये ख़राब नहीं होते. इसमें मीठा नहीं डाला जाता.

पलाश का कहना है कि इतने सालों से इनके समोसे के क्वालिटी और टेस्ट में कोई अंतर नहीं आया है. ग्राहकों की संतुष्टि उनके लिए जरुरी है इसलिए वो चाहते है की कम मार्जिन लेकर भीहेल्थी फ़ूड प्रोवाइड करें.इनकी दुकान के व्यंजन रोजाना दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में जाते हैं. फॉरेनर्स भी यहां के टेस्ट को पसंद करते है. पलाशकहते है डॉक्टर्स भी इनके यहाँ ,का खट्टा समोसा ले जाते हैं.

उनका कहना है कि हम लोग सारा रॉ मैटेरियल जैसे खाद्य सामाग्री तेल, बेसन, दाल आदि अच्छी कंपनी का ही इस्तेमाल करते हैं. कमाई से ज्यादा कस्टमर सैटिस्फैक्शन इम्पोर्टेन्ट है.इस महंगाई के दौर में भी उन्होंने शुद्धता से कॉम्प्रोमाइज नहीं किया है.

खाना हर शहर की पहचान होता है. बाहर से घूमने आए लोगकुछ याद रखें ना रखें, उस शहर के खाने की वैरायटी और स्वाद को जरूर याद रखते हैं. यदि आप भी इंदौर घूमने आते हैं तो खट्टे समोसे का स्वाद लेना ना भूलें.समोसे की यह दुकान सराफा स्थित चौराहे पर स्वादिष्ट समोसे कॉर्नर नाम से है,जिसकी कीमत 17 रूपए नग है. इसे खाने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं, जिनमें विदेशी भी शामिल हैं.

Tags: Food 18, Indore news, Local18, Mp news, Street Food

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें