चेतेश्वर पुजारा को ही क्यों बलि का बकरा बनाया गया? उनके पास वैसे लोग नहीं हैं जो… गावस्कर का फूटा गुस्सा


हाइलाइट्स

भारत को अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है
टीम इंडिया मेजबानों के साथ 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 खेलेगी

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को टेस्ट टीम से ड्रॉप किए जाने पर चयनकर्ताओं को खूब खरी खरी सुनाई है. गावस्कर का कहना है कि आखिर क्यों पुजारा को ही बलि का बकरा बनाया गया. उन्होंने कहा कि टीम से बाहर करने के सभी के लिए पैमाना एक होना चाहिए. भारत को अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए चुनी गई 16 सदस्यीय भारतीय टेस्ट टीम में पुजारा को जगह नहीं मिली है. माना जा रहा है कि पुजारा का इंटरनेशनल करियर लगभग खत्म हो गया है.

सुनील गावस्कर ने स्पोर्ट्स तक से बातचीत में कहा कि चेतेश्वर पुजारा के टीम से ड्रॉप किए जाने की खबर सुनकर वह हैरान हैं. उन्होंने कहा, ‘ सिर्फ पुजारा को ही क्यों बलि का बकरा बनाया गया. उन्होंने ऐसा क्या गलत कर दिया जो बाकी खिलाड़ियों ने नहीं किया. सिर्फ उनकी ही कुर्बानी क्यों दी गई. उनके पास ऐसे लोग नहीं हैं या उनके फॉलोअर्स नहीं हैं जो उनके बाहर होने पर बाहर से नारें लगाएं. टीम से बाहर करने का यदि कोई पैमाना है तो वह सभी के लिए होना चाहिए सिर्फ एक के लिए नहीं.’

डब्ल्यूटीसी फाइनल में रहाणे को छोड़कर सभी भारतीय बैटर्स फ्लॉप रहे थे
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में अजिंक्य रहाणे को छोड़कर बाकी के सभी बैटर्स फ्लॉप रहे थे. पुजारा ने डब्ल्यूसी फाइनल की पहली पारी में 14 जबकि दूसरी पारी में 27 रन बनाए थे. गावस्कर ने कहा कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट की कई साल तक सेवा की है और वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं.

यही वह पल है जिसका मैं सपना देखता रहा हूं… टेस्ट टीम में मिली एंट्री… इमोशनल हुआ फ्यूचर स्टार

चेतेश्वर पुजारा का इंटरनेशनल करियर क्या खत्म हो गया? विंडीज में कौन उतरेगा तीसरे नंबर पर, ये हैं दावेदार

‘विराट कोहली, रोहित शर्मा और जडेजा जैसे सीनियर्स को आराम देना चाहिए था’
बकौल गावस्कर, यदि चयनकर्ताओं को युवा खिलाड़ियों को टीम में मौका देना था तो फिर अनुभवी विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम देना चाहिए था. साल के अंत में वनडे वर्ल्ड कप होना है और ये सभी खिलाड़ी लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्हें आराम देना चाहिए था ताकि आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी तरोताजा होकर मैदान पर उतरें. ‘ डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले पुजारा ने काउंटी में रनों का पहाड़ खड़ा किया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम मैच में वह उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके.

Tags: Cheteshwar Pujara, India vs west indies, Sunil gavaskar

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More