जब आत्‍मा ने सुलझाई खुद के कत्‍ल की मिस्‍ट्री, अदालत-पुलिस सबने माना, हत्‍यारा पहुंचा सलाखों के पीछे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भारत ही नहीं, दुनिया का कोई भी कानून भूत-प्रेत नहीं माना. यहां तक क‍ि साइंस के साक्ष्‍यों पर भी संदेह किया जाता है.लेकिन दुनिया में एक मामला ऐसा भी हे, जब भूत की गवाही पर एक शख्‍स को सजा हुई. यहां तक क‍ि अदालत, पुलिस सबने उस गवाही को माना, और हत्‍यारे को सलाखों के पीछे भेजा. वर्षों पुरानी यह घटना आज भी मिसाल है कि कैसे एक आत्‍मा की वजह से मौत की गुत्‍थी सुलझ गई.

मामला अमेरिका के वेस्‍ट वर्जीनिया का है. यहां ग्रीनबियर काउंटी में एल्वा जोना हीस्टर शू (Erasmus Stribbling Trout Shue) नाम की एक मह‍िला ने इरास्मस नाम के शख्‍स से शादी की थी. मगर शादी के केवल तीन महीने बाद उनकी मौत हो गई. पता चला कि वह सीढ़ियों से गिर गई थीं. इरास्मस जोना को कमरे में ले गया. जब डॉक्‍टर आए और जांच की तो उस समय इरास्मस बिलख बिलख कर रोने लगा. उसके शरीर से लिपटकर चिल्‍लाने लगा. यह देख डॉक्‍टरों ने मौत का कारण नेचुरल डेथ बता दिया.

चाहता नहीं था कि कोई कत्‍ल के निशान देखे
इसके बाद जोना के अंत‍िम संस्‍कार की तैयारियां होने लगीं, लेकिन इरास्‍मस के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे. श्रद्धांजल‍ि देने आए लोगों को लगा कि वह मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया है. वह उसे ढांढस बंधाते रहे. लेकिन जोना की मां को उस पर संदेह हो रहा था. क्‍योंकि घर में जोना हाईनेक गाउन नहीं पहनती थी, लेकिन मौत के समय वह पहने हुई थी. इरास्‍मस उसके पूरे शरीर को बार-बार ढंक रहा था ताकि कोई उसे देख न ले. तमाम लोगों को उसके करीब आने से भी रोका. लेकिन जब उसके शरीर को दफनाने के लिए ले जाया जा रहा था तो उसकी खोपड़ी में एक अस्थिर ढीलापन महसूस हुआ. आमतौर पर नेचुरल डेथ में ऐसा नहीं होता. लेकिन किसी ने कुछ नहीं कहा.

आखिरकार कात‍िल को ऐसे हुई सजा
जोना के अंत‍िम संस्‍कार के बाद सब भूलने की तैयारी कर ही रहे थे कि एक दिन जोना की मां मैरी जेन को एक सपना दिया. उन्‍होंने बताया कि सपने में बेटी का भूत आया था और बताया कि कैसे उसके पत‍ि ने उसे मौत की नींद सुला दिया था. भूत ने हत्‍या की वजह भी बताई. यह भी दिखाया कि हत्‍या की वजह से उसके गर्दन पर कट का निशान भी है. भूत ने बताया कि रात पर खाने के बाद इरास्‍मस से उसकी बहस हुई थी. तभी उसने गला घोंटकर हत्‍या कर दी. इतना ही नहीं, हत्‍या को नेचुरल डेथ बताने के लिए ही हाईनेक गाउन पहनाया. यह जानने के बाद मां ने केस फ‍िर से खुलवाया. जांच हुई तो भूत ने जो बातें कहीं थीं, वही सच साबित हुईं. इरास्‍मस ने ही जोना की गला घोंटकर हत्‍या की थी. अदालत-पुलिस सबने इस गवाही को माना और आखि‍रकार कात‍िल को सजा हुई.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें