Viral Video: दूसरे इलाके में घुस गया डॉगी, कुत्तों की गैंग ने कर दिया हमला! फिर जो हुआ वो सोच भी नहीं सकते


आपने फिल्मों का एक पॉपुलर डायलॉग तो सुना होगा, ‘इलाका तो कुत्तों का होता है, शेर का पूरा जंगल होता है!’ ये बात बिल्कुल सच है कि कुत्ते इलाके के हिसाब से रहते हैं. आपने अपने शहरों, और मोहल्लों की गलियों में भी देखा होगा. वहां के कुत्ते, दूसरी गली या मोहल्ले में नहीं जाते. अगर गलती से दूसरे इलाके का कुत्ता उनके इलाके में आ जाता है, तो वो उसे खदेड़ लेते हैं. ऐसा ही नजारा एक वीडियो (dog attack dog gang viral video) में देखने को मिल रहा है, पर इस वीडियो में जो कुत्ता दूसरे इलाके में घुसा है, वो शेर की तरह, कुत्तों की पूरी गैंग तक से लड़ता नजर आ रहा है!

इंस्टाग्राम अकाउंट @iamsallu33 पर हाल ही में एक वीडियो (dogs attack another dog video) पोस्ट किया गया है जो वायरल (Dogs fighting video) हो रहा है. इस वीडियो में कुत्तों की एक गैंग, दूसरे इलाके से आए कुत्ते को खदेड़ने की कोशिश कर रही है. आपने देखा होगा कि गली-मोहल्लों के कुत्ते, झुंड बनाकर ही चलते हैं. उनकी टीम को देखकर गैंग जैसा ही एहसास होता है. 5-6 कुत्ते एक साथ जुट जाते हैं और दूसरे जानवरों के साथ-साथ इंसानों की नाक में भी दम कर देते हैं.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More