मुकेश अंबानी के साथ अमेरिकी स्टेट डिनर में शामिल हुईं नीता अंबानी, पहना रिलायंस के स्वदेश ब्रांड का परिधान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी यूएसए स्टेट डिनर में हुए शामिल
पारंपरिक भारतीय पोशाक में नजर आईं नीता अंबानी
स्टेट डिनर में शामिट हुए 400 हस्तियां

नई दिल्ली. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में गुरुवार (22 जून, 2023) की शाम स्टेट डिनर को होस्ट किया. इस डिनर में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और उनकी पत्नी रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) ने भी शिरकत की.

इस विशेष मौके पर नीता अंबानी पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनकर व्हाइट हाउस में आयोजित स्टेट डिनर में शामिल हुई. इस खास मौके के लिए नीता अंबानी ने रिलायंस के ब्रांड ‘स्वदेश’ की रेशम से बनी साड़ी चुनी.


स्टेट डिनर में शामिल हुए 400 से ज्यादा हस्तियां
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के अलावा स्टेट डिनर में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और ऐपल के सीईओ टिम कुक समेत उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियों और अरबपति उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया था. इस आयोजन के लिए 400 से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया गया था. उद्योगपति आनंद महिंद्रा, कॉरपोरेट दिग्गज इंदिरा नूई, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला, एडोब के सीईओ शांतनु नारायण, मानवाधिकार कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग तृतीय, टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी बिली जीन किंग, फिल्मकार एम नाइट श्यामलन, फैशन डिजाइनर राल्फ लॉरेन, ग्रैमी पुरस्कार विजेता जोशुआ बेल और उद्यमी फ्रैंक इस्लाम भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए.

PM Narendra Modi US Visit State Dinner dignitaries including Mukesh Ambani Sundar Pichai attended Show Up to Celebrate India US Bond

स्टेट डिनर में रिलायंस इंडस्ट्रीज के CMD मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी, साथ में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और उनकी पत्नी अंजलि पिचाई.

**(डिस्क्लेमर – नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)

Tags: Mukesh ambani, Nita Ambani, Reliance

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें