चपरासी का बेटा पंचायत सचिव की परीक्षा में बना 2nd टॉपर, CM हेमंत सोरेन ने सौंपी नियुक्ति पत्रPeon’s son became 2nd topper in Panchayat Secretary’s exam in Jharkhand – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शशिकांत ओझा/पलामू. राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इंटरमीडिएट स्तर पर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2017 के 2550 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. जिसमे पंचायत सचिव के कुल 1633 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया. वहीं पलामू जिला से 97 अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र मिला. जिसमें पलामू के पीयूष कुमार तिवारी जिले में पहला स्थान और राज्य में दूसरा स्थान लाने वाले बने का नाम दूसरे स्थान लाने वाले अभ्यर्थी हुए.

पलामू जिले के उंटारी प्रखंड के कुटमू ग्राम निवासी प्रमोद तिवारी के पुत्र पीयूष कुमार तिवारी ने लोकल 18 को बताया कि उनके सफलता का श्रेय माता पिता को जाता है. उन्होंने बताया की उनकी प्रारंभिक पढ़ाई जिला मुख्यालय से शुरू हुई. इसके बाद उन्होंने सीबीएससी से मैट्रिक पास किया था और इंटर जैक बोर्ड से पास 70 प्रतिशत के साथ सफल हुआ. इसके बाद से राजधानी पर जनरल कंपटीशन की तैयारी शुरू किया.

4 साल तक रांची में तैयारी के दौरान पंचायत सचिव की बहाली 2017 में आई थी और इसका परीक्षा 2018 में शामिल हुए. रेलवे टेक्नीशियन की परीक्षा 2019 में शामिल हुए. दोनो परीक्षा में सफल हुए. आज रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर 2020 से कार्यरत हैं. पंचायत सचिव के पद पर नियुक्त पत्र प्राप्त कर बेहद खुश है. प्रकाशित रिजल्ट में राज्य में मेरा स्थान दूसरे स्थान और जिले में पहला स्थान रहा है.

5 साल बाद मिला नियुक्ति पत्र
साथ ही कहा कि पांच वर्ष के लंबे इंतजार के बाद हमे नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ. इसके लिए हमलोगो सुप्रीम कोर्ट में काफी लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी थी. हालांकि अब हम सबों को बेहद खुशी है. घरवाले भी इस बात से प्रसन्न है. मेरे दादा गोरख नाथ तिवारी सरकार शिक्षक से रिटायर हुए हैं. मेरे पिता का नाम प्रमोद कुमार तिवारी है. पापा सिविल कोर्ट, पलामू में चपरासी हैं और मां संगीता देवी गृहणी है. मेरी एक छोटी बहन है जो एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे है.

2550 अभ्यर्थियों को सौंपा गया नियुक्ति पत्र
बता दें कि समारोह में कुल 2550 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिला. जिसमें पंचायत सचिव के 1633, वित्त विभाग 166, खाद्य आपूर्ति विभाग के 44, राजस्व निबंधन और भूमि सुधार विभाग के 707 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिला.

Tags: Jharkhand news, Local18, Palamu news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें