
UG Admission 2023: कॉलेजों और विश्वविद्यालयों ने अपने UG, PG प्रोग्राम्स में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है. विश्वविद्यालय और उनसे एफिलिएडेट कॉलेज सीयूईटी यूजी 2023 और सीयूईटी पीजी 2023 अंकों के आधार पर छात्रों को प्रवेश देंगे. कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को अपने पात्रता मानदंड बनाने और प्रवेश दिशानिर्देश तैयार करने का अधिकार है. यहां जानिए विश्वविद्यालयों में दाखिले पर अपडेट्स.
1. दिल्ली विश्वविद्यालय- दिल्ली विश्वविद्यालय ने पहले सेमेस्टर यूजी कार्यक्रमों के लिए आवेदन स्वीकार करने के लिए एक अलग पोर्टल – कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) पोर्टल खोला है.
2. कालीकट विश्वविद्यालय- कालीकट विश्वविद्यालय (यूओसी) एक केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से छात्रों को अपने कार्यक्रमों में प्रवेश देगा.
3. लखनऊ विश्वविद्यालय- लखनऊ विश्वविद्यालय ने यूजी प्रवेश 2023 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 4 जुलाई तक बढ़ा दी है और स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए यूजीईटी 2023 परीक्षा स्थगित कर दी है.
4. महात्मा गांधी विश्वविद्यालय- एमजी यूनिवर्सिटी यूजी प्रवेश 2023 के लिए कैट रैंक सूची आज.महात्मा गांधी विश्वविद्यालय आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट mgu.ac.in पर कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) की अनंतिम रैंक सूची जारी करेगा.
5. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय यूजी प्रवेश 2023- पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने यूजी प्रवेश 2023 के लिए पंजीकरण 7 जून को बंद कर दिया. पहली मेरिट सूची 9 जून को और दूसरी 19 जून को जारी की गई थी. उम्मीदवार 25 जून तक दूसरी मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश ले सकते हैं. कॉलेजों को प्रवेश को 26 जून तक मान्य करना होगा.
6. जादवपुर विश्वविद्यालय यूजी प्रवेश 2023- जादवपुर विश्वविद्यालय में कला में स्नातक कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि आज, 23 जून है. उम्मीदवार 25 जून तक शुल्क भुगतान कर सकते हैं.
7. इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी यूजी प्रवेश 2023- इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी (IMU) ने स्नातक (UG) प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है.
8. अंबेडकर विश्वविद्यालय- अंबेडकर विश्वविद्यालय इस शैक्षणिक वर्ष 2023 से सीयूईटी स्कोर के माध्यम से पीएचडी में दाखिला देगा. प्रवेश के माध्यम से 19 पीएचडी कार्यक्रमों के लिए कुल 250 सीटें उपलब्ध हैं.
9. कलकत्ता विश्वविद्यालय यूजी प्रवेश 2023- कलकत्ता विश्वविद्यालय यूजी प्रवेश 2023 पंजीकरण लिंक caluniv.ac.in है.
10. केरल विश्वविद्यालय प्रवेश 2023- केरल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए trial allotment list की घोषणा की है.
11. पांडिचेरी विश्वविद्यालय- पांडिचेरी विश्वविद्यालय पीएचडी प्रवेश 2023 पंजीकरण चल रहा है. पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में दाखिले के लिए पांडिचेरी विश्वविद्यालय पीएचडी प्रवेश परीक्षा में भी उपस्थित होना होगा.
12. अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली- अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली ने CUET UG 2023 के माध्यम से यूजी प्रवेश के लिए पंजीकरण 16 जून को खोल दिया है. उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट – aud.ac.in पर विभिन्न यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 जुलाई है.
13. हैदराबाद विश्वविद्यालय- हैदराबाद विश्वविद्यालय सीयूईटी यूजी स्कोर के आधार पर छात्रों को दाखिला देगा.
14. बीएचयू यूजी प्रवेश 2023- बीएचयू यूजी प्रवेश 2023 के लिए पंजीकरण चल रहा है और 26 जून तक जारी रहेगा. बीएचयू यूजी प्रवेश 2023 पंजीकरण लिंक bh.ac.in पर उपलब्ध है.
ये भी पढ़ें-
देश की इन 5 सेंट्रल यूनिवर्सिटी में चाहते हैं एडमिशन तो फटाफट कर लें ये काम
दृष्टिहीन छात्रा दिमाग में ही हल करती है सवाल,10वीं में मैथ्स में पाए 86% नंबर
.
Tags: Education news
FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 19:35 IST






