उत्तराखंड के कई मंदिरों का कायाकल्प करेगी धामी सरकार, मानसखंड कॉरीडोर पर खर्च होंगे 100 करोड़ रुपए

देहरादून. उत्तराखंड की धामी सरकार मानसखंड कॉरीडोर पर 100 करोड़ खर्च करेगी. दरअसल इस साल गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड के मानसखंड को लेकर दिखी झांकी ने सभी का दिल जीत लिया था. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट मानसखंड यानी कुमाऊं के प्रमुख मंदिरों को जोड़ने के प्रोजेक्ट पर आजकल जोर शोर से काम चल रहा है. उत्तराखंड के गढ़वाल में तीर्थ यात्रियों का सैलाब हर साल उमड़ता है.

जानकर कहते हैं कि मानसखंड कॉरिडोर विकसित होने के बाद यात्रियों को कुमाऊं के पौराणिक मंदिरों के दर्शनों के लिए आने में सुविधा हो, यही प्रोजेक्ट का आईडिया है. उत्तराखण्ड अपनी नैसर्गिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है. यहां गढ़वाल और कुमाऊं में ऐसे अनेक मंदिर है जो विश्व विख्यात हैं. पुराणों में गढ़वाल को केदारखंड तो कुमाऊं मंडल को मानस खंड के रूप में जाना चाहता है. सरकार की कोशिश है कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गढ़वाल के चारधाम की तर्ज पर कुमाऊं के मंदिरों को भी विकसित किया जाए.

क्या है मंदिर माला प्रोजेक्ट

इसके लिए मानसखंड कॉरिडोर नाम से प्रोजेक्ट तैयार किया गया है जिसे मंदिर माला प्रोजेक्ट भी नाम दिया गया है. इसमें कुमाऊं के मुख्य मंदिरों को अच्छी सड़कों और मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए काम किया जा रहा है. गढ़वाल और कुमाऊं के बीच की रोड कनेक्टिविटी भी इसमें सुधारी जा रही है. मंदिरों के साथ ही उन पर्यटन स्थलों को भी विकसित किया जाएगा जहां की अभी तक पहचान व्यापक नहीं है लेकिन वहां पर संभावनाएं ज्यादा हैं.

कौन-कौन हैं मंदिर

सरकार मंदिर माला प्रोजेक्ट के तहत शामिल कर जहां काम करने जा रही है उनेमं अल्मोड़ा का- जागेश्वर मंदिर, चितई गोलज्यू मंदिर, कटारमल सूर्य देव मंदिर, नंदा देवी मंदिर, कसार देवी मंदिर, झांकर सैम मंदिर शामिल है. पिथौरागढ़ में पाताल भुवनेश्वर, हाट कालिका मंदिर, मोस्टमाणु मंदिर, बेरीनाग मंदिर,  मलेनाथ मंदिर, थालकेदार, बाघनाथ महादेव, बैजनाथ मंदिर ,कोट भ्रामरी मंदिर शामिल है. इसके अलावा कई अन्य मंदिर भी शामिल हैं.

100 करोड़ का बजट

दरअसल उत्तराखंड में मानसखंड का ज़िक्र पश्चिम में नंदा देवी पर्वत से पूरब में नेपाल स्थित काकगिरि पर्वत तक मिलता है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहते हैं की मानस खंड कॉरिडोर में मंदिर माला श्रृंखला में हर व्यवस्था का ध्यान रखा जाएगा. गढ़वाल के तर्ज पर कुमाऊं के मंदिरों को भी पर्यटन के दृष्टिकोण जोड़ा जा रहा है और इसके लिए सरकार 100 करोड़ का बजट लेकर चल रही है.

Tags: CM Pushkar Dhami, CM Pushkar Singh Dhami, Uttarakhand news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More