खरीदना चाहते हैं बेहतरीन खीरा, 5 टिप्स करें फॉलो, निकलेगा एकदम फ्रेश, शरीर रखेगा हाइड्रेटेड


छिलका देखकर करें पहचान: खीरा खरीदते समय आपको खीरे के छिलकों पर ध्यान देने की जरूरत होती है. ये छिलका डार्क ग्रीन कलर का होना चाहिए और छिलके पर कहीं-कहीं थोड़ा पीलापन सा नजर आना चाहिए. ऐसे खीरे स्वाद में कड़वे नहीं होते हैं और फ्रेश भी होते हैं. इस तरह का खीरा हाइब्रिड न होकर देसी किस्म का होता है जो खाने में काफी अच्छा होता है. (Image-Canva)

मुलायम खीरा न खरीदें: फ्रेश खीरा खरीदने के लिए इसको हल्का सा दबाकर देखना भी अच्छा ऑप्शन होता है. दरअसल सॉफ्ट खीरे में बीजों की मात्रा काफी ज्यादा हो सकती है. साथ ही ये गले हुए और पानी से भरे भी हो सकते हैं. इसलिए खीरा खरीदते समय इसे हाथों से दबा कर देखें और एकदम टाइट होने पर ही खीरा खरीदें. (Image-Canva) साइज भी करें नोटिस: बाजार में देसी और हाइब्रिड अलग-अलग किस्म के खीरे मौजूद होते हैं. सामान्य तौर पर हाइब्रिड खीरा लम्बा और चौड़ा होता है, जबकि देसी खीरे छोटे और पतले होते हैं. ऐसे में छोटे साइज के खीरे खरीदना आपके लिए बेस्ट हो सकता है. इनका स्वाद भी कड़वा नहीं होता है, साथ ही इनमें बीज भी छोटे और कम मात्रा में मौजूद होते हैं.(Image-Canva) न खरीदें पानी में रखे खीरे: कई बार आपने देखा होगा कि रेहड़ी पर बिक रहे खीरों में पानी काफी अधिक मात्रा में होता है. ऐसे खीरे खरीदने से भी आपको बचना चाहिए. दरअसल दुकानदार खीरों को फ्रेश रखने के लिए इन पर पानी का लगातार छिड़काव करता है. इससे ये देखने में तो ताजे नजर आते हैं लेकिन अंदर से पानी से भरे होते हैं, जिनका स्वाद काफी ख़राब होता है.(Image-Canva) इन बातों पर भी करें गौर: खीरा खरीदते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि ये कटे या कहीं से डैमेज न हों. साथ ही इस बात पर भी गौर करें कि इन पर सफ़ेद लाइन भी नजर न आ रही हो. इस तरह के खीरे स्वाद में कड़वे हो सकते हैं. (Image-Canva)(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More