
आदित्य कृष्ण/अमेठी. यदि आप खाने-पीने के शौकीन हैं और अमेठी आना है तो आपके लिए यहां खाने-पीने की अलग-अलग चीजें मौजूद हैं. अमेठी जिले में छोले भटूरे की एक फेमस दुकान है. जहां ग्राहकों को पूरी शुद्धता के साथ छोले भटूरे का स्वाद मिलता है. दुकान इतनी फेमस है कि लोग छोले भटूरे का स्वाद लेने के बाद उगलियां चाटते रह जाते हैं.
‘गुप्ताजी के छोले भटूरे’ दुकान अमेठी के गौरीगंज जिला मुख्यालय में रीगंज ब्लॉक गेट के सामने स्थित है, जिसकी शुरुआत 11 वर्ष पहले हुई थी. दुकान में छोले भटूरे के साथ पूड़ी-सब्जी, छोले चावल और छोले कुलचे भी तैयार करते हैं. इसके साथ ही दुकान पर पूरी शुद्धता भी रखी जाती है. दुकान पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लग जाती है और दूरदराज से लोग इनकी दुकान पर छोले भटूरों का स्वाद लेने आते हैं.
11 वर्ष से चला रहे दुकान
दुकान के संचालक शिवम गुप्ता बताते हैं कि उनके यहां स्वादिष्ट छोले भटूरे बनते हैं. वे अपने भाई और पिता के साथ मिलकर 11 वर्ष से दुकान पर चला रहे हैं और दुकान के सहारे अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं. रोजाना दुकान पर उन्हें अच्छा खासा मुनाफा हो जाता है और अलग-अलग स्थानों से लोग दुकान पर भी आते हैं और उनके छोले भटूरे की तारीफ करते हैं.
फेमस है छोले भटूरे
वहीं, अम्बेडकर से रायबरेली जा रहे एक ग्राहक ने बताया कि हमें रायबरेली जाना था और जब भी हम इस रूट से गुजरते हैं तो बिना इनकी दुकान के छोले भटूरे का स्वाद लिए नहीं जाते. हमें रास्ते में हर दुकान छोड़ने के बाद इन्हीं के दुकान का स्वाद समझ में आता है.
.
Tags: Amethi news, Food 18, Latest hindi news, Local18, UP news
FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 17:38 IST






