फन फैलाकर बैठे थे 5 जहरीले किंग कोबरा, फ‍िर भी उन्‍हें चूमने चला गया शख्‍स, फ‍िर जो हुआ… देखें-Shocking video


सांप एक ऐसा जीव है, जिसे दूर से दिख जाने पर भी हर कोई सिहर जाता है. सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि कई जानवर भी उन्हें देखकर अपना रास्ता बदल लेते हैं. क्योंकि सांप के काटने से मौत हो सकती है. इसलिए हर कोई उनसे दूर रहना ही पसंद करता है. हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बिना किसी डर के सांपों को पकड़ते या उनके साथ खेलते नजर आते हैं. फिलहाल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है. जो आपको भी हैरान कर देगा.

इस वीडियो में एक शख्स बेहद खतरनाक किंग कोबरा सांप के साथ खेलता नजर आ रहा है. इसके बाद इस शख्स ने जो किया उसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. वायरल हो रहे वीडियो में शख्स एक नहीं, दो नहीं बल्कि 5 किंग कोबरा के साथ अजीबोगरीब हरकत करता नजर आ रहा है. वीडियो देखने के बाद आप सोचेंगे कि आज इस शख्स का आखिरी दिन है. क्योंकि, कोबरा इसे नहीं छोड़ेंगे. लेकिन वीडियो में कुछ अलग ही देखने को मिल रहा. शख्स को सांप द्वारा हटाई गई पत्ती को चूमते हुए देखा जा सकता है.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More