
नई दिल्ली: इंटरनेट पर एक विचलित करने वाला वीडियो सामने आया तो लोगों में आक्रोश फैल गया. वीडियो पर ट्वीट की बाढ़ सी आ गई और लोग अपना गुस्सा जाहिर करने लगे. दरअसल एक प्री-स्कूल में नन्हें बच्चे एक कमरे में खेल रहे थे. उनकी देखरेख करने वाली महिला बच्चों को यूं ही भगवान भरोसे छोड़कर दरवाजा बाहर से बंदकर चली गई.
इसके बाद एक बच्चा जो वहां मौजूद बच्चों में उम्र में बड़ा था, उसने एक दूसरे छोटे बच्चे को मारना शुरू कर दिया. सीसीटीवी फुटेज पर यह वीडियो रिकॉर्ड हो गया. एक यूजर ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. इसके बाद वीडियो वायरल हो गया और लोग अपना गुस्सा जाहिर करने लगे. अब बेंगलुरु पुलिस ने जरूरी कार्रवाई का वादा किया है.
A disturbing video of a preschool where toddlers are left unattended in a closed room. A senior kid is seen hitting repeatedly a junior school. Please think once before sending your’s kids to this kind of School????pic.twitter.com/7ovmq7dWn0
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) June 22, 2023
.
Tags: Bengaluru News, Viral video
FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 16:50 IST






