तवे पर चिपक जाता है डोसा, फॉलो करें 8 ट्रिक्स, बिना झंझट हर बार बनेगा कुरकुरा और टेस्टी

हाइलाइट्स

डोसा के बैटर में आप थोड़ा सा पोहा या सूजी मिला लें.
बैटर जितना पतला होगा, डोसा उतना क्रंची बनेगा.

Crispy Dosa Making Tips: भारत में डोसा कई तरह से बनाया जाता है. इनमें सबसे पॉपुलर है क्रिस्‍पी पेपर डोसा. जी हां, इसे खाने का मजा ही कुछ और है. चावल और दाल से तैयार दक्षिण भारत की ये रेसिपी दरअसल लोहे के तवे पर बनाई जाती है. इसे बनाते वक्‍त इस बात का ख्‍याल रखना पड़ता है कि इसे तब तक पकाएं जब तक कि ये अच्‍छी तरह से तवे पर भुन ना जाए. लेकिन इस चक्‍कर में कई बार तवे पर डोसा चिपक जाता है और ये खराब हो जाता है. ऐसे में आखिर कौन सी ट्रिक है जिसकी वजह से रेस्‍टोरेंट में डोसा इतना कुरकुरा बनता है और तवा से आसानी से उतर भी जाता है. तो आइए जानते हैं कि तवे पर डोसा कुरकुरा किस तरह बनाया जा सकता है.

कुरकुरा डोसा बनाने के ट्रिक्‍स

डोसा बैटर में पोहा मिलाएं
अगर आप डोसा को क्रंची बनाना चाहते हैं तो चावल दाल पीसते वक्‍त इसमें मुट्ठीभर पोहा मिला लें. आप पोहा का पाउडर बनाकर भी इसमें मिक्‍स कर सकते हैं. ऐसा करने से डोसा क्रंची बनेगा.

डोसा बैटर में मिलाएं सूजी
जब डोसा बैटर अच्‍छी तरह रातभर फरमेंटेड हो जाए तो इसमें आप थोड़ा सा सूजी मिला लें और अच्‍छी तरह से फेट लें. ऐसा करने से डोसा का टेक्‍सचर क्रंची होगा.

टेक्‍सचर रखें पतला
अगर डोसा बैटर मोटा होगा तो ये तवे से उतरने के बाद मोटा और मुलायम बनेगा. लेकिन अगर आप इसे पतला कर लें तो ये क्रंची और कुरकुरा बनेगा.

 इसे भी पढ़ें : गलत तरीके से तो नहीं उबालते दाल, जान लें पकाने का सही तरीका, हमेशा बनेगी परफेक्ट और टेस्टी 

तवे पर पोछा करें
अगर आप डोसा बना रहे हैं तो डोसा बैटर डालने से पहले तवे को गीले कपड़े से अच्‍छी तरह से पोछ लें. ऐसा हर बार करें. इस तरह तवा पर डोसा बैटर चिपकेगा नहीं और आप पतला उतार पाएंगे.

तवा हो साफ
अगर तवे पर गंदगी है या तेल या मसाला आदि लगा हुआ है तो डोसा सही तरीके से नहीं उतरेगा. इसके लिए आप अच्‍छी तरह तवे को साफ कर लें उसके बाद ही इस्‍तेमाल में लाएं.

ये भी पढ़ें: सूजी और आटे में लग जाते हैं कीड़े, 5 मामूली तरीकों का करें इस्तेमाल, हमेशा रहेगा एकदम फ्रेश

आलू से तवे को करें चिकना
डोसा बनाने के लिए तवे को गैस पर रखें और आलू को आधा काट लें. अब आप कटे हुए आधे आलू को तेल में डुबाकर इससे तवे को चिकना करें. ऐसा करने से तवे पर डोसा अच्‍छा बनेगा.

पानी का छींट जरूरी
गर्म तवे पर डोसा बैटर डालने से पहले पानी का छींट तवे पर मारें. इसके बाद इसे साफ कपड़े से पोछ लें. ऐसा करने से तवे का टेम्‍परेचर मेंटेन रहता है और डोसा अच्‍छा बनता है.

डोसा बैटर अधिक ठंडा ना हो
डोसा बैटर अगर आप फ्रिज में रखते हैं तो इस्‍तेमाल से आधे घंटे पहले इसे बाहर निकाल दें. ऐसा करने से ये अच्‍छी तरह बनेगा. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More