
सच्चिदानंद/पटना. ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा कई समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इन स्पेशल ट्रेनों के प्रति यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए रेलवे द्वारा पिछले दिनों 09 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार किया गया था. इसी क्रम में आज 05 जोड़ी समर स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है. इस फैसले से लाखों लोगों को सहूलियत होने वाली है.
बरौनी और कोयम्बत्तूर के बीच स्पेशल ट्रेन
बरौनी और कोयम्बत्तूर बीच गाड़ी संख्या 03357 बरौनी-कोयम्बत्तूर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 24 जून तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को किया जा रहा है. इसके परिचालन में अब और 14 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 01 जुलाई से 30 सितम्बर तक चलाने का निर्णय लिया गया है. इसी प्रकार कोयम्बत्तूर और बरौनी बीच गाड़ी संख्या 03358 कोयम्बत्तूर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 28 जून तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को किया जा रहा है. इसके परिचालन में अब और 14 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 05 जुलाई से 04 अक्टूबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है.
सीएसएमटी, मुंबई – दानापुर स्पेशल ट्रेन
सीएसएमटी, मुंबई और दानापुर बीच गाड़ी संख्या 01117 सीएसएमटी, मुंबई-दानापुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 18 जून तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को किया जा रहा था. इसके परिचालन में अब और 01 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 29 जून को भी चलाने का निर्णय लिया गया है. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01118 दानापुर-सीएसएमटी, मुंबई स्पेशल ट्रेन का परिचालन 19 जून तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को किया जा रहा था. इसके परिचालन में अब और 01 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 30 जून को भी चलाने का निर्णय लिया गया है.
गुवाहाटी-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन
गुवाहाटी और उदयपुर सिटी के बीच गाड़ी संख्या 05616 गुवाहाटी-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 25 जून तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को किया जा रहा है. इसके परिचालन में अब और 18 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 02 जुलाई से 29 अक्टूबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है. इसी प्रकार उदयपुर सिटी और गुवाहाटी के बीच गाड़ी संख्या 05615 उदयपुर सिटी गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 28 जून तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को किया जा रहा है. इसके परिचालन में अब और 18 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 05 जुलाई से 01 नवंबर तक चलाने का निर्णय लिया गया है.
.
Tags: Bihar News, Indian railway, Irctc, Latest hindi news, Local18, PATNA NEWS
FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 16:02 IST






