सास ने नहीं चुकाया मां का उधार, पैसों के लिए सगी बहनों ने किया अजीब कारनामा, खुलासा हुआ तो…

DOULAT PAREEK

टोंक. चोरी के कई किस्से आपने सुने होंगे, लेकिन राजस्थान की दो बहनों ने कुछ ऐसा कारनामा कर दिया जिसने सबको हैरान कर दिया. दोनों की कारस्तानी ने उन्हें जेल पहुंचा दिया है. दरअसल, दोनों बहनों पर कर्च था, लेकिन पैसे नहीं थे. पैसे चुकाने के लिए उन्होंने अपनों को ही धोखा दिया. बहनों ने अपने ही घर डाका डाल दिया. मामला पुलिस तक पहुंचा तो जांच शुरू हुई. फिर मामला का खुलासा करते हुए पुलिस ने दोनों बहनों को अरेस्ट कर लिया.

टोंक में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां मां से उधार लिए पैसे वापस नहीं लौटाए तो दो सगी बहनों ने अपनी सासु के घर से सोने चांदी और नकदी की चोरी कर ली. पुरानी टोंक पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों बहनों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया है.

अपनी ही घर की चोरी 

दरअसल, पीड़िता कंचन देवी ने दोनों आरोपी महिलाओं की मां से उधार लिया पैसा समय पर नहीं चुकाया. आरोपी महिलाओं के पिता और भाई नहीं है. ऐसे में पैसों को लेकर मां तंगी में रहती है. उधार दिए पैसे भी सास ने नहीं लौटाए तो दोनों बहुओं ने चोरी का प्लान बनाया. सीओ सिटी सलेह मोहम्मद ने बताया कि 4 जून को पीड़िता कंचन गिर्राज जी के दर्शन करने गई थी. पीछे से दोनों बहनों ने अलमारी में रखे जेवरात पर हाथ साफ कर लिया और सामान बिखेर दिया.

ये भी पढ़ें: दुकान में आया चोरी करने, पर भागते वक्त दरवाजे में फंसा चोर, पुलिस पकड़ने आई तो नजारा देख रह गई दंग!

दूसरे दिन सांस अपने कमरे में आई तो सामान बिखरा देख पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. जांच के दौरान सामने आया कि कोई ताला भी नहीं टूटा. आस-पास के सीसीटीवी फुटेज में भी कोई संदिग्ध नजर नहीं आया. ऐसे में उधारी का मामला सामने आने पर पुलिस ने दोनों बहनों से पूछताछ की तो चोरी करना कबूल कर लिया. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.

मां के पास रहती थी छोटी बहन 

आरोपी छोटी बहन कर्मा बरौनी थाना इलाके के बहड़ गांव में अपनी मां के पास रहती है. वहीं बड़ी बहन किरण यहीं अपने पति और सास को साथ हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में ही रहती है. पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं से सोने के कड़े, हार, रखड़ी, मंगलसूत्र, दो जोड़ी टाप्स समेत सोने चांदी के जेवर और चांदी के सिक्के बरामद किए.

Tags: Crime News, Rajasthan news, Tonk news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More