आखिर जान दांव पर लगा टाइटैनिक देखने क्यों गए थे अरबपति? क्या है पनडुब्बी टूरिज्म, 1 टिकट का दाम करोड़ों में


हाइलाइट्स

टाइटन पनडुब्बी में गहरे समुद्र में धमाका हुआ था.
टाइटन पनडुब्बी के पीछे के हिस्से को खोज निकाला गया है.
टाइटैनिक के मलबे से लगभग 1,600 फीट दूर मिला टाइटन पनडुब्बी का मलबा.

वाशिंगटन. अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने गुरुवार को कहा कि टाइटैनिक (Titanic) के एक सदी से ज्यादा पुराने मलबे की यात्रा पर पांच लोगों को ले जा रही टाइटन पनडुब्बी (Titan Submersible) में गहरे समुद्र में ‘भयावह विस्फोट’ हुआ था. उसके पीछे के हिस्से को कनाडा के एक रिमोट ऑपरेटेड व्हीकल (ROV) ने खोज निकाला है. इसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई है. अमेरिकी तट रक्षक रियर एडमिरल जॉन मॉगर ने संवाददाताओं से कहा कि उत्तरी अटलांटिक में एक कनाडाई जहाज पर तैनात एक रोबोटिक डाइविंग व्हीकल ने टाइटैनिक के मलबे से लगभग 1,600 फीट (488 मीटर) दूर समुद्र तल पर टाइटन पनडुब्बी के एक मलबे की खोज की. मलबे तक जाने के लिए ओशनगेट 2021 से पनडुब्बी चला रहा है और इसका किराया प्रति व्यक्ति 250,000 डॉलर या भारतीय करेंसी में करीब 2 करोड़ रुपये है.

यूएस कोस्ट गार्ड ने कहा कि टाइटन पनडुब्बी के पांच मलबे भी आसपास मिले हैं. इसके मलबे प्रेशर चैंबर में हुए धमाके के मुताबिक ही हैं. अमेरिकी कोस्ट गार्ड को पनडुब्बी के गायब होने वाले इलाके में एक धमाके की आवाज सुनाई दी थी. कोस्ट गार्ड ने साफ कहा कि टाइटन पनडुब्बी का मलबा जिस इलाके में मिला है, वो जगह पूरी तरह साफ है. वहां टाइटैनिक का कोई मलबा नहीं है. जिससे उसके कहीं फंसने या टकराने की आशंका हो. जहां मलबा मिला है वो जगह पनडुब्बी के अंतिम रूप से संपर्क टूटने की जगह के करीब है.

बहरहाल अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है कि मलबे के पास मानव शवों के अवशेष देखे गए या नहीं. टाइटन पनडुब्बी के रेस्क्यू ऑपरेशन में जहाजों, विमानों के साथ ही रिमोट ऑपरेटेड व्हीकल (ROV) को भी लगाया गया था. कई देशों ने मिलकर करीब 10 हजार वर्ग मील समुद्री इलाके में खोज और बचाव अभियान चलाया था. गौरतलब है कि टाइटन पनडुब्बी के क्रू का रविवार को समुद्र के ऊपर मौजूद अपने जहाज पोलर प्रिंस से संपर्क टूट गया था.

टाइटैनिक कांड: अरबपति के बेटे को हो गया था मौत का एहसास? सुलेनाम डरा था, जाना नहीं चाहता था, मगर…बुआ ने बताया हाल

इस पनडुब्बी को संचालित करने वाली कंपनी ओशनगेट एक्सपीडिशन (OceanGate Expeditions) ने कहा कि टाइटन पर सवार पांच लोगों में से कोई भी जीवित नहीं बचा है. इनमें कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टॉकटन रश भी शामिल हैं. जो टाइटन पनडुब्बी को ऑपरेट कर रहे थे. चार दूसरे लोगों में ब्रिटिश अरबपति और खोजकर्ता हामिश हार्डिंग, पाकिस्तानी मूल के व्यवसायी 48 वर्षीय शहजादा दाऊद और उनके 19 वर्षीय बेटे सुलेमान और फ्रांसीसी समुद्र विज्ञानी और प्रसिद्ध टाइटैनिक विशेषज्ञ 77 वर्षीय पॉल-हेनरी नार्जियोलेट शामिल हैं.

Tags: America, America News, World news, World news in hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More