भोजपुरी सिनेमा पर इस दिन होगा ‘फुलवा’ का प्रीमियर, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ की मुहिम पर बनी है फिल्म, धांसू है ट्रेलर

बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत बनी फिल्म ‘फुलवा’ का टेलीविजन प्रीमियर 24 जून 2023 यानी कल होगा. इस फिल्म का टेलीविजन प्रीमियर भोजपुरी सिनेमा चैनल पर शाम 7 बजे किया जाएगा. उसके बाद इसका रिपिट टेलिकास्ट अगले दिन 25 जून 2023 को सुबह 10 बजे से होगा. यह फिल्म महिला सशक्तिकरण की कहानी पर आधारित है. फुलवा एक ऐसी ही किरदार है. यह दर्शकों को बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ के प्रति प्रेरित करने वाली फिल्म है. इसलिए इसका चयन टेलीविजन प्रीमियर के लिए किया गया. फिल्म में लीड रोल में जाने माने सिंगर रितेश पांडे हैं और दिनेश लाल निरहुआ के छोटे भाई प्रवेश लाल यादव हैं. पिछले दिनों ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया.

फिल्म एक एक ऐसी लड़की की कहानी पर आधारित है जो कि पढ़ना चाहती है और शिक्षा के लिए घर-घर में नई रोशनी लाना चाहती है. बाद में उसके माता-पिता उसकी शादी ऐसे घर में कर देते हैं जहां उसका पति अपनी पत्नी की पढ़ाई में उसका साथ देता है और उसके कलेक्टर बनने के सपने को अपना सपना मान बैठता है. इसी बीच उसकी जिंदगी में बहुत बदलाव होते हैं और आखिरकार फुलवा कलेक्टर बन जाती है.
” isDesktop=”true” id=”6627859″ >

‘फुलवा’ एक सामाजिक और पारिवारिक फिल्म है, जिसके निर्देशक अनिल नैनन हैं. अनिल ने इस फिल्म को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि ऐसी फिल्में समाज के लोगों को प्रेरणा देती है और मनोरंजन का समृद्ध विकल्प भी. उन्होंने कहा कि ‘फुलवा’ फिल्म की कहानी समाज की एक ऐसी ही लड़की की है, जो अपने दृढ़ संकल्प और आत्म बल से सबों के लिए आदर्श का प्रतिमान स्थापित करती है. यह फिल्म कहानी और मेकिंग के साथ साफ – सुथरे गीत संगीत के लिए भी महत्वपूर्ण है.उन्होंने कहा कि इस फिल्म को दर्शकों को अपने परिजनों और दोस्तों के साथ मिलकर देखना चाहिए.

आपको बता दें कि फिल्म ‘फुलवा’ के निर्माता- मनीष जैन, मिश्रकेशी जैन और मंजुल ठाकुर हैं. फिल्म के संगीतकार मधुकर आनंद हैं. कथा अरविंद तिवारी व समर्थ चतुर्वेदी और संवाद व पटकथा-अरबिंद तिवारी का है। छायांकन सरफ़राज़ खान और संकलन संदीप का हैय नृत्य एम के गुप्ता जॉय, संजय कोरबे, मारधाड़ दिलीप यादव, कला अली और संगीत मधुकर आनंद का हैं. फिल्म में रितेश पांडेय, प्रवेश लाल यादव और प्रीति शुक्ला मुख्य भूमिका में हैं.

Tags: Bhojpuri, Bhojpuri films, Pravesh lal yadav, Ritesh pandey

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More