MP News : कश्मीर की वादियों में बुरहानपुर के तरबूज का जलवा


 मोहन ढाकले/बुरहानपुर.  बुरहानपुर के तरबूज की मिठास जम्मू कश्मीर में भी पसंद आ रही है. जम्मू कश्मीर के व्यापारी बुरहानपुर में तरबूज खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं. रोजाना 8 से 10 गाड़ी तरबूज जम्मू कश्मीर जा रहा है. बुरहानपुर जिले के 15 गांव में 1 हजार हेक्टेयर में तरबूज की खेती किसानों द्वारा की जा रही है. यह खेती केवल 90 दिन की रहती है 90 दिन में फल तैयार हो जाते हैं. बुरहानपुर के तरबूज की मिठास और लाल रंग कश्मीर की वादियों में भी अपना जलवा दिखा रही है.जिले के 1 हजार हेक्टेयर में किसानों द्वारा तरबूज की खेती की जाती है.

जम्मू कश्मीर के व्यापारी तरबूज खरीदने के लिए बुरहानपुर पहुंच रहे हैं. यहां का तरबूज मीठा और लाल होता है, इसलिए इस तरबूज की जम्मू कश्मीर में डिमांड है. जिले के ग्राम अंबाडा के किसान विकास बेलदार ने बताया कि जिले में 500 किसान तरबूज की खेती करते हैं. यहां का तरबूज जम्मू कश्मीर में अधिक डिमांड रखता है. यहां का तरबूज 3 किलो से ऊपर का होता है. मीठा और लाल इसकी प्रमुख खासियत है.

90 दिन की होती है तरबूज की फसल
जिले के किसान मनोज पाटिल का कहना है कि तरबूज की फसल केवल 90 दिन की होती है. तरबूज 90 दिन में तैयार हो जाता है. जनवरी से मार्च तक तैयार किया जाता है. अप्रैल से जून तक यह बाजार में बिकता है. व्यापारी किसानों से ₹12 किलो तरबूज खरीद रहे हैं.

व्यापारियों ने तरबूज की बताई खासियत
जम्मू कश्मीर के व्यापारी मुकेश कुमार ने बताया कि बुरहानपुर के तरबूज की डिमांड जम्मू-कश्मीर में अधिक है. इसलिए यहां से करीब जम्मू कश्मीर के 100 से अधिक व्यापारी तरबूज खरीद कर जम्मू-कश्मीर पहुंचाते हैं. इस तरबूज की खासियत लाल और मीठा होता है.

.

FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 12:17 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More