
रूपेश कुमार भगत/गुमला. गुमला जिले में संचालित सभी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं की बहाली की जा रही है. इसी कड़ी में झारखंड शिक्षा परियोजना, गुमला की ओर से रायडीह प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अंशकालिक शिक्षक/शिक्षिका के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है.
यह बहाली कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 के लिए की जा रही है. यह बहाली पूरी तरह अस्थायी होगी और वेतन प्रति क्लास के हिसाब से दिया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार संबंधित विद्यालय में आवेदन कर सकते हैं.
इन विषयों में दरकार
विद्यालय की कक्षा 6 से 8 के लिए गणित, अंग्रेजी, संस्कृत विषय के एक-एक पद और कक्षा 9 से 12 के लिए गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान और हिंदी विषय के लिए एक-एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है.
नियम एवं शर्तें
इस बहाली में सेवानिवृत्त सरकारी शिक्षिका/उच्चतर योग्यताधारी महिला को प्राथमिकता दी जाएगी. योग्य महिला अभ्यर्थी नहीं मिलने पर उच्चतर योग्यताधारी पुरुष का चयन किया जाएगा. यह सेवा पूर्णतया अस्थायी होगी. जिला स्तर अथवा राज्य स्तर द्वारा बहाली होने पर यह सेवा स्वतः समाप्त हो जाएगी. उपर्युक्त विषयों पर सेवा प्रति घंटे भुगतान के आधार पर ली जाएगी. बहाली से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विद्यालय के कार्यालय में संपर्क करें.
.
Tags: Gumla news, Job news, Local18
FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 12:09 IST






