
विनय अग्निहोत्री/भोपाल. भोपाल की अपेक्षा डबराल ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है. मिसेज इंडिया एम्प्रेस ऑफ द नेशन 2023 सीजन-4 का आयोजन पुणे, महाराष्ट्र में अंजना और कार्ल मैस्करेनहास द्वारा विवाहित महिलाओं के लिए किया गया था. जिसमें अपेक्षा डबराल ने अपनी श्रेणी में मिसेज इंडिया 2023 का खिताब जीता है. इस कंपटीशन में 50 से ज्यादा लोगों ने पार्टिसिपेट किया था. इससे पहले अपेक्षा डबराल ने मिसेज एमपी 2022 का खिताब अपने नाम किया था. इसे संयोग ही कहेंगे कि अपेक्षा ने किसी कॉन्टेस्ट में पहली बार हिस्सा लिया और पहली ही बार में यह उपलब्धि हासिल कर ली. अपेक्षा के हॉट लुक्स को देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है कि उनका एक 8 साल का बेटा भी है.
अपेक्षा ने कहा कि आने वाले समय में मुझे खूब मेहनत करनी है. हिंदुस्तान का नाम रोशन करना है और कई इंटरनेशनल कंपटीशन में पार्टिसिपेट करना है. जैसे मिस वर्ल्ड हो गया, मिस यूनिवर्स हो गया, मुझे इन सब कंपटीशन में पार्टिसिपेट करते अपने देश अपने प्रदेश का नाम रोशन करना है.
मेरी फैमिली का योगदान बहुत बड़ा है
उन्होंने कहा कि मेरी सफलता में सबसे ज्यादा अगर किसी का योगदान है तो वह मेरी फैमिली का है. क्योंकि अगर किसी भी फील्ड में आप जाते हैं और उसमें फैमिली का सपोर्ट अगर आपको मिलता है तो आपके लिए यह ताकतवर साबित होता है. मेरे हसबैंड का कहना है कि आपको जो करना है पूरे मन से कीजिए और सफलता आपको मिलेगी. मेरी मां का भी बहुत बड़ा सपोर्ट है. जब मैं बाहर ट्रैवलिंग में रहती हूं तो मेरे बच्चे को वहीं संभालती हैं. आज इस मुकाम तक मैं हूं. मैं मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर पाई, तो इसमें मेरी फैमिली का योगदान बहुत बड़ा योगदान है.
महिलाओं के लिए टिप्स
अगर किसी भी महिला को मॉडलिंग की फील्ड में आना है, भले वह चाहे शादीशुदा क्यों ना हो, उसके बच्चे भी हो, इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है. अगर उसकी फैमिली सपोर्ट कर रही है. उसके हसबैंड सपोर्ट कर रहे हैं. घरवाले सपोर्ट कर रहे हैं, तो सबसे पहले उसको अपने आप में विश्वास होना चाहिए की हां मैं यह कर सकती हूं. फिर पूरी मेहनत से इसमें आपको लगने की जरूरत है और सफलता आपको एक दिन जरूर मिलेगी. कई इंटरनेशनल एयरलाइंस में कर चुकी है कामआपको बता दें कि इससे पहले अपेक्षा डबराल मिसेज एमपी 2022 भी रही हैं. वह एक परामर्श मनोवैज्ञानिक, सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनर और एक प्रिंट और रनवे मॉडल हैं. वह लॉरियल इंडिया और टाइम्स फैशन वीक जैसे ब्रांड्स के लिए वॉक कर चुकी हैं. उन्होंने कतर एयर डेक्कन और किंगफिशर जैसी एयरलाइंस में एयर होस्टेस का काम किया है.
.
Tags: Bhopal news, Local18, Madhya pradesh news
FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 11:54 IST






