Job Alert: 48 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1913 पद रिक्त, RPSC ने मांगे आवेदन, लास्ट डेट 25 जुलाई


Job Alert, Government Job, RPSC, Assistant Professor Recruitment 2023-2024, Udaipur News, Rajasthan News, Rajasthan latest News, hindi news, Local 18, Rajasthan Public Service Commission

निशा राठौड़/उदयपुर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 1913 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए उसने ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं. इच्छुक अभ्यर्थी 26 जून से 25 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे. परीक्षा अक्टूबर 2023 में प्रस्तावित है. ये भर्तियां 48 सब्जेक्ट के लिए निकाली गई हैं. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक को क्लिक कर या SSO पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करना होगा.

इन पदों पर 21 से 40 साल तक के अभ्यर्थी अप्लाई कर सकेंगे. एग्जाम में सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे. कैंडिडेट का सिलेक्शन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा. जरूरत पड़ने पर आयोग की ओर से मूल्यांकन में स्केलिंग, मॉडरेशन या नॉर्मलाइजेशन को अपनाया जा सकेगा. परीक्षा के लिए सामान्य (अनारक्षित) और राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक के लिए 600 रुपए, राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग के लिए के लिए 400 रुपए हैं.

अधिक जानकारी के लिए ये करें

परीक्षा के संबंध में समय-समय पर जारी सूचनाओं का अवलोकन आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर कर सकते हैं. इसके अलावा किसी भी प्रकार के निर्देश/सूचना /स्पष्टीकरण के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर के परिसर स्थित स्वागत कक्ष पर व्यक्तिगत रूप से या फोन नंबर 0145-2635212 या 2835200 पर संपर्क किया जा सकता है.

Tags: Job and career, Job opportunity, Local18, Udaipur news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More