These 10 Blockbuster Films Rejected By Prabhas before Adipurush: ऐसा हमने कितनी बार देखा होगा कि एक अभिनेता द्वारा अस्वीकार की गई फिल्म को दूसरे द्वारा साइन किया गया. जो बाद में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल हुई और ब्लॉकबस्टर बन गई. ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि एक आदमी का नुकसान दूसरे आदमी का लाभ है. बात फिल्मी सितारों की हो रही है और यहां हम प्रभास को लेकर जिक्र कर रहे हैं. आदिपुरुष स्टार प्रभास को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है और इन दिनों उनका नाम सुपर ट्रेंडिंग हैं, क्योंकि फिल्म को लोगों ने नकार दिया है. साहो और राधे श्याम के दौरान भी वे दर्शकों को इंप्रेस करने में सफल नहीं हुए लेकिन जिस तरह से अब उनकी आलोचना हो रही है, वैसे शायद ही उन्होंने अब तक के अपने करियर में झेली होगी. अभिनेता पिछले दो दशकों से अधिक समय से दक्षिण भारत में दिल की धड़कन रहे हैं लेकिन 2015 की फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग के साथ वे ग्लोबल स्टार बने. उन्होंने अपने करियर में कई फ्लॉप फिल्में दी हैं और उनकी लिस्ट काफी लंबी है. एक्शन से लेकर रोमांटिक कॉमेडी तक, प्रभास को कई फिल्मों में दिखाया गया है, जो दोबारा देखने लायक हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रिबेल स्टार ने कितनी शानजार फिल्में ठुकराईं? यहां उन सुपरहिट फिल्मों की सूची दी गई है जिन्हें साहो अभिनेता ने अस्वीकार कर दिया था.
01

Okkadu: 2003 की रोमांटिक एक्शन फिल्म, जो गुनशेखर द्वारा लिखी और निर्देशित की गई थी और ये एक बड़ी हिट थी. इसके लिए आज भी महेश बाबू को याद किया जाता है लेकिन यह जानना दिलचस्प है कि ये फिल्म मूल रूप से प्रभास को ऑफर की गई थी. हालांकि, मिर्ची अभिनेता ने फिल्म को अस्वीकार कर दिया क्योंकि उन्हें इसका कंसेप्ट थोड़ी जोखिम भरा लगा था.
02

Brindavanam: बृंदावनम, जो कि सबसे प्रसिद्ध और सबसे बड़े पारिवारिक मनोरंजन में से एक है. इस फिल्म के मेकर्स की पहली चॉअस प्रभास थे लेकिन उन्होंने इसे करने मना कर दिया था. दरअसल, उस समय वे मिस्टर परफेक्ट की शूटिंग में बिजी थे. बाद में ये जूनियर एनटीआर के हाथ लगी और उन्हें इसमें पसंद किया गया.
03

Dil: News18 के अनुसार, प्रभास को दिल भी ऑफर की गई थी लेकिन अभिनेता उस समय किसी और फिल्म में बिजी थे और इसलिए इसे अस्वीकार करना पड़ा. बाद में ये नितिन के पास आई और उन्हें इससे उनके स्टारडम को मुनाफा हुआ.
04

Arya: आर्या के लिए आज भी अल्लू अर्जुन को फैंस याद करते हैं और फिल्म एवरग्रीन है. ये एक बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी और इसे करने का ऑफर भी सबसे पहले प्रभास को हुआ था. बताया जाता है कि इसकी स्क्रिप्ट भी प्रभास को ध्यान में रखकर लिखी गई थी. प्रभास ने मना कर दिया और बाद में ये फिल्म अल्लू अर्जुन पर चली गई. इसने दुनिया भर में 30 करोड़ रुपए की कमाई की और हिट हुई.
05

Don Seenu: रवि तेजा और श्रिया सरन स्टारर 2010 की तेलुगु एक्शन कॉमेडी फिल्म को ‘छत्रपति’ अभिनेता के लिए लिखा गया था लेकिन उन्हें फिल्म का कॉन्सेप्ट पसंद नहीं आया और उन्होंने इसे ठुकरा दिया. बाद में रवि तेजा की किस्मत चमकी.
06

Naayak: खबरों के मुताबिक, निर्देशक वीवी विनायक ने प्रभास को नायक की कहानी सुनाई थी, लेकिन मिर्ची के साथ अपने बिजी शेड्यूल के चलने उन्हें इसे रिजेक्ट करना पड़ा. बाद में पवन कल्याण ने भी इस परियोजना को ठुकरा दिया और फिर राम चरण को प्रमुख भूमिका निभाने के लिए चुना गया. फिल्म को लोग आज भी पसंद करते हैं और राम चरण को सराहते हैं.
07

Jil: 2015 में गोपीचंद, राशी खन्ना और कबीर दुहान सिंह की फिल्म भी प्रभास को ऑफर हुई थी और उन्होंने इसे ठुकरा दिया था. क्योंकि वे उस वक्त बाहुबली को फिल्मा रहे थे. इसे रिजेक्ट करके प्रभास को ज्यादा नुकासन नहीं हुआ क्योंकि राजामौली की फिल्म को शायद ही कोई हाथ से जाने देता.
08

Oosaravelli: 25 करोड़ रुपए के बजट पर बनी, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 57 करोड़ रुपए की कमाई की, उस समय बीओ रिकॉर्ड तोड़ दिया था. इसमें जूनियर एनटीआर और तमन्ना मुख्य भूमिकाओं में थे. यह फिल्म भी आत्मा अभिनेता को ऑफर की गई थी लेकिन इसे भी वे करने से चूक गए.
09

Kick: प्रभास को कथित तौर पर रवि तेजा की फिल्म किक के लिए अप्रोच किया गया था. लेकिन वे इसके बारे में अपना मन नहीं बना सके तो फिर ये रवि तेजा के पास गई और फिल्म सुपरहिट हुई.
10

Simhadri: आपको सुनकर आश्चर्य होगा कि प्रभास एक बार एसएस राजामौली की फिल्म सिम्हाद्री को भी रिजेक्ट कर चुके हैं. ये फिल्म भी जूनियर एनटीआर की झोली में गई और वे सुपरस्टार बन गए. राजामौली की इस फिल्म को करने के बाद जूनियर एनटीआर की क्रेजी फैन फॉलोइंग जबरदस्त तरीके से बढ़ी थी. हालांकि, ये फिल्म स्क्रिप्टेड थी और पहले प्रभास को ऑफर की गई थी लेकिन वे इसे करने से भी चूक गए. इस तरह से एक्शन से लेकर रोमांटिक कॉमेडी तक, प्रभास को कई फिल्मों में दिखाया गया है, जो दोबारा देखने लायक हैं. लेकिन आप शायद ही जानते होंगे कि रिबेल स्टार ने कितनी शानदार फिल्में ठुकराई और अब उन्हें इनके बारे में सोचकर पछतावा जरूर होता होगा.






