
आदित्य आनंद/गोड्डा. जिले के गोढ़ी चौक स्थित प्रदीप की नाश्ता दुकान खूब फेमस है. यहां लोग घुघनी-मुड़ही खाने बड़े चाव से पहुंचते हैं. इस दुकान का समोसा भी स्वादिष्ट है. दुकान सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहती है. रोजाना हजारों की संख्या में लोग यहां नाश्ता के लिए पहुंचते हैं. आसपास के लोग नियमित रूप से नाश्ता करने पहुंचते हैं.
दुकान के संचालक विपिन कुमार ने बताया कि रोजाना हजारों ग्राहक उनकी दुकान में नाश्ता करने के लिए पहुंचते हैं. यहां 15 और 20 रुपये का नाश्ता उपलब्ध है. 15 रुपये में घुघनी-मुड़ी मिलाकर और ऊपर से प्याज पकौड़ा दिया जाता है, वहीं 20 रुपये में घुघनी मुड़ी के साथ नास्ते में आलूचॉप भी दिया जाता है. वहीं, समोसा 7 रुपये पीस है. रोजाना करीब 800 समोसे की खपत है.
विशेष तरीके से बनाई जाती है घुघनी
कारीगर मणिशंकर ने बताया कि उनकी दुकान की घुघनी सबसे स्वादिष्ट है. जिसकी वजह से इस दुकान का नाश्ता भी स्वादिष्ट लगता है. घुघनी में चना के अलावा आलू टमाटर शिमला मिर्च और घर का पिसा हुआ मसाला डाला जाता है. इसके अलावा आलू टमाटर गोभी परवल की सब्जी भी नाश्ता में मिलाया जाता है.
एक से बढ़ कर एक आइटम
नाश्ते में मुड़ी, कच्चा चूड़ा, घुघनी, सब्जी, बेसन का झिलिया, पकौड़ी, भिगोया हुआ मूंग व चना, नमक, प्याज़, हरी मिर्च, मिलाई जाती है. वहीं कुछ लोग इन सबके अलावा इस नाश्ते में अलग से समोसा और आलू चाप भी मिल जाते हैं. जिससे नाश्ता और भी अधिक स्वादिष्ट लगता है.
.
FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 10:44 IST






