क्या है 2024 लोकसभा चुनाव के लिए नीतीश कुमार का फॉर्मूला और सीटों का प्लान !


पटना. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी एकता के प्रयास के तहत शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विरोधी विभिन्न दलों के नेता पटना में एक बैठक के लिए जुट रहे हैं, जहां वे आगे की रणनीति तय करेंगे. माना जा रहा है कि नीतीश कुमार देश की लगभग 450 लोकसभा सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार के खिलाफ विपक्ष के एक उम्मीदवार देने का प्लान बना रहे हैं. ज्यादातर राज्यों की सीटों पर एक उम्मीदवार देने का प्रस्ताव है.

बिहार की 40, झारखंड की 14, तमिलनाडु की 39, कर्नाटक की 28, महाराष्ट्र की 48, मध्यप्रदेश की 29, छत्तीसगढ़ की 11, राजस्थान की 25, उत्तर प्रदेश की 80, पश्चिम बंगाल की 42, दिल्ली की 7, हरियाणा की 10, जम्मू कश्मीर की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, उत्तराखंड की 5, गुजरात की 26 और असम की 14 लोकसभी सीटों पर बीजेपी के खिलाफ विपक्ष 1 उम्मीदवार खड़ा करने की तैयारी में है.

वहीं, केरल की 20 लोकसभा सीटों पर बीजेपी के कमजोर संगठन की वजह से कांग्रेस और लेफ्ट दोनों लड़ेंगी क्योंकि दोनों में से कोई भी जीते विपक्ष के खाते में ही सीटें आएंगी. दूसरी ओर, उड़ीसा (21), तेलंगाना (17), आंध्र प्रदेश (25), पंजाब (13) यानी 76 सीटों पर नीतीश कुमार का मानना है कि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और प्रभावी क्षेत्रीय दल लड़ें और बीजेपी के खिलाफ सीट जीतकर लाएं. आपको बता दें कि उड़ीसा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के क्षेत्रीय दल विपक्ष एकजुटता का हिस्सा नहीं हैं.

पटना में आयोजित की जा रही इस बैठक का विचार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममजा बनर्जी ने तब दिया था जब नीतीश और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दो महीने पहले कोलकाता में उनसे मुलाकात की थी.

Tags: Arvind kejriwal, Loksabha Elections, Mamata banerjee, Nitish kumar

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More