Asia University Rankings 2023, Top Universities in India: एशिया के टॉप 200 विश्वविद्यालयों में 18 भारतीय, ये संस्थान है सबसे आगे


Asia University Rankings 2023, Top Universities in India: टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 जारी कर दी गई है. जिसमें एशिया के विभिन्न देशों के विश्वविद्यालयों को रैंकिंग दी गई है. रैंकिंग में सबसे ज्यादा जापान के 117 विश्वविद्यालयों ने जगह बनाई हैं. इसके बाद 95 विश्वविद्यालयों के साथ चीन दूसरे स्थान पर है. वहीं तीसरे स्थान पर भारत के 75 विश्नविद्यालय इसमें जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. पिछले साल यह आंकड़ा 71 था.

भारत की ओर से सबसे उच्चतम रैंकिंग वाला संस्थान है, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरू. हांलाकि इसके स्थान में गिरावट आई है. जहां पिछले साल यह 42वें स्थान पर था. वहीं इस साल यह 48वें स्थान पर रहा है. इसके अलावा टॉप 100 विश्वविद्यालयों में 3 और भारतीय विश्वविद्यालय शामिल हैं. जिनके नाम हैं JSS एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (रैंक 68), शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंस (रैंक 77) एवं महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी (रैंक 95).

टॉप 200 में हैं 18 विश्वविद्यालय
इसके बाद 106वीं रैंक के साथ आईआईआईटी हैदराबाद, 111वीं रैंक में अलगप्पा विश्वविद्यालय, सविता विश्वविद्यालय (113 रैंक), जामिया मिलिया इस्लामिया (128वीं रैंक), आईआईटी रोपड़ (131वीं रैंक) और आईआईआईटी दिल्ली (137वीं रैंक) का नाम शामिल है. एशिया के टॉप 200 विश्वविद्यालयों में भारत के कुल 18 संस्थान शामिल हैं. वहीं पूरे एशिया में चाइना की Tsinghua university को पहला स्थान दिया गया है. वहीं पेकिंग विश्वविद्यालय को दूसरी रैंक दी गई है.

ये भी पढ़ें-
देश की इन 5 सेंट्रल यूनिवर्सिटी में चाहते हैं एडमिशन तो फटाफटा कर लें ये काम
सोलर एनर्जी से चमकाएं किस्मत, 80 लाख तक कमाएं, इंजीनियर से लेकर टेक्नीशियन तक की नौकरियां

Tags: Education, University

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More