भोपाल में लगे ‘कमलनाथ वॉन्‍टेड’ के पोस्‍टर, कांग्रेस बोली- यह भाजपा की चाल, पूर्व सीएम हैं जनता के दिलों में

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

(शैलेंद्र सिंह)

भोपाल. मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं. नए घटनाक्रम में भोपाल के बाजारों में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के पोस्टर लगाए गए हैं. इनमें उन्हें वॉन्टेड बताया गया है. इन पोस्टर में स्कैनर भी दिया गया है. इसमें लिखा है कि 15 माह के घोटाले देखने के लिए मोबाइल से स्कैनर को स्कैन करें. पोस्टर में लिखा है कि 15 माह की सरकार में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने किए घोटाले किए हैं. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह पोस्टर किसने चिपकाए हैं.

दूसरी ओर, इन पोस्टर लगाने को कांग्रेस ने बीजेपी की चाल बताया है. कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि इस पोस्टर अभियान की हमें चिंता नहीं है. क्योंकि, कमलनाथ जनता के दिलों में हैं. बीजेपी मुद्दों से भटकाने के लिए इस तरह के कृत्य कर रही है. मिश्रा ने बीजेपी को चेतावनी भी दी है. उन्होंने कहा है कि यदि बीजेपी डर्टी पॉलिटिक्स पर आई तो हमारे पास भी भ्रष्टाचार के प्रमाणिक तथ्य हैं.

Tags: Kamal nath, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें