
JEECUP Admit Card 2023 Date: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP 2023) जल्द ही JEECUP 2023 का एडमिट कार्ड (JEECUP Admit Card 2023) जारी कर सकता है. संभावना जताई जा रही है एडमिट परीक्षा से 10 दिन पहले जारी किया जा सकता है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड (JEECUP Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं. इससे पहले JEECUP 2023 की परीक्षा डेट जारी हो गई है. JEECUP 2023 की परीक्षा 20 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित की जाएगी.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://jeecup.admissions.nic.in/ पर क्लिक करके भी JEECUP 2023 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी एडमिट कार्ड (JEECUP 2023 Admit Card) देख सकते हैं. वर्तमान में परिषद JEECUP फॉर्म में सुधार के लिए आवेदन स्वीकार कर रही है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर 27 जून तक अपने आवेदन फॉर्म को एडिट कर सकते हैं. इससे पहले यह परीक्षा जून में आयोजित होने वाली थी. हालांकि, परीक्षा की तारीखें स्थगित कर दी गईं. परीक्षाएं जुलाई में शुरू होंगी.
JEECUP 2023 परीक्षा इन ग्रुप के लिए होगी आयोजित
यह परीक्षा A, B, C, D, E1, E2, F, G, H, I, K1-K8 और L ग्रुप के लिए आयोजित की जाएगी. ग्रुप L (पोस्ट डिप्लोमा इन इंडस्ट्री सेफ्टी) के लिए कोई भी लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी. इस ग्रुप के उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर होगा. इसके लिए सिर्फ एक इंटरव्यू होगा.
JEECUP Admit Card 2023 ऐसे करें डाउनलोड
JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं.
मुख पृष्ठ पर, ‘पॉलिटेक्निक’ या ‘औद्योगिक सुरक्षा में पोस्ट डिप्लोमा’ वाले लिंक पर क्लिक करें.
एक नई विंडो खुलेगी.
एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
अब क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें और सबमिट करें.
आपका JEECUP Admit Card 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें.
.
Tags: Admit Card, Entrance exams
FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 09:03 IST






