
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी नई फिल्म गदर 2 (Gadar 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. कुछ दिनों पहले इस फिल्म का टीजर लॉन्च हुआ, जिसे लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. इस बीच सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म घायल (Ghayal) की रिलीज को 33 साल पूरे हो चुके हैं. इस खास मौके पर सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने ये खुलासा किया कि उनकी इस फिल्म को कोई भी प्रोड्यूसर बनाने के लिए तैयार नहीं था ऐसे में उन्होंने खुद इसे प्रोड्यूस करने का फैसला किया था.
सनी देओल ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के कुछ सीन्स शेयर किए हैं, जिसमें वह ‘…और पहन लो बलवंत राय का पट्टा अपने गले में’ जैसे डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे हैं. सनी देओल ने जैसे ही फिल्म का ये वीडियो पोस्ट शेयर किया, तो फैंस उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ने लगे. इस वीडियो को शेयर करते हुए सनी देओल ने कैप्शन में लिखा, ‘एक फिल्म जिसने मुझे प्रोड्यूसर बनाया क्योंकि कोई भी इसे बनाना नहीं चाहता था. घायल के 33 साल पूरे. एक फिल्म, जिसने सभी का दिल जीत लिया था.’
.
Tags: Amisha patel, Amrish puri, Bollywood, Entertainment news., Gadar, Raj babbar, Sunny deol
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 19:30 IST






