BPSC Teachers Recruitment: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीखों में बदलाव, जानें नया शेड्यूल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सच्चिदानंद/पटना: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती परीक्षा तिथियों में बड़ा बदलाव किया है. पहले जहां यह परीक्षा 19, 20, 26 और 27 अगस्त को निर्धारित थी, अब इसे बदल कर नई तारीखों की घोषणा कर दी गई है. बीपीएससी के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने घोषणा करते हुए कहा कि अब शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 24, 25, 26 और 27 अगस्त को होगी.

बीपीएससी ने यह फैसला होने वाले सीटेट परीक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है. उन्होंने कहा कि CTET राष्ट्रीय परीक्षा है और पहले से निर्धारित तारीखों की वजह से दोनों परीक्षाएं आपस में टकरा रही थी. अभ्यर्थियों को सुविधा देने के लिए तिथियों में बदलाव किया गया है. इसके साथ ही अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होगी तो परीक्षा दो पाली में भी आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है. इसकी औपचारिक घोषणा जुलाई के पहले सप्ताह में हो सकती है.

1.70 लाख के करीब शिक्षकों की होनी है बहाली
बीपीएससी के इस परीक्षा के जरीए 1 लाख 70 हजार 461 पदों पर शिक्षकों की बहाली होगी. इसमें 79 हजार 943 प्राथमिक शिक्षक, 32 हजार 916 पदों पर मीडिल और 57 हजार 602 पदों पर हायर सेकेंडरी स्कूलों के लिए शिक्षक बहाल किए जाएंगे. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं. जिसकी प्रक्रिया 12 जुलाई तक चलेगी और लिखित परीक्षा अब नई तिथि 24, 25, 26 और 27 अगस्त को होगी. इसके लिए सभी अभ्यर्थी तैयारियों में लगे हुए हैं. आपको बता दें कि इस नोटीफिकेशन के अनुसार प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों का मूल वेतन 25000 रुपए, माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का मूल वेतन 31000 रुपये प्रति महीना है तो वहीं उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का वेतनमान 32000 रुपये प्रतिमाह है. इसके अलावा सभी को अनुमान्य भत्ते दिए जाएंगे.

यह है चयन प्रक्रिया
सभी विद्यालय शिक्षकों के लिए ली जाने वाली लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय (MCQ Objective) आधारित होगी. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग की जाएगी. अभ्यर्थी किसी एक ही विषय का चयन कर सकते हैं, जिस विषय में उन्होंने शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण किया है. यदि अभ्यर्थी एक या एक से अधिक विषय में शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण हुए हों, उस स्थिति में भी अभ्यर्थी अपनी इच्छा से एक ही विषय का चयन कर सकते हैं. इसमें साक्षात्कार नहीं लिया जायेगा. लिखित परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर आयोग सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार करेगा. लिखित परीक्षा ( वस्तुनिष्ठ) के कुल प्राप्तांक समान होने की स्थिति में पहले उम्र और उम्र में समानता होने पर देवनागरी लिपि में वर्णमाला के अनुसार नाम वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी.

Tags: Bihar Teacher, BPSC exam, Local18, PATNA NEWS

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें