भारत-अमेरिका के बीच अंतरिक्ष क्षेत्र में बड़ी डील, इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर जा सकेंगे भारतीय, ये है करार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान हर किसी को रक्षा के क्षेत्र में बड़े सौदे होने की उम्‍मीद थी. इससे एक कदम और आगे जाते हुए दोनों देशों ने अब अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी साथ आने का निर्णय लिया है. वाइट हाउस की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि भारत और अमेरिका ने मिलकर साल 2024 में संयुक्त अंतरिक्ष यात्री मिशन शुरू करेंगे। बताया गया कि भारत ने अर्टेमिस संधि (Artemis Accords) में शामिल होने का फैसला किया है. इसके तहत NASA और भारतीय की ISRO साल 2024 के बीच इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए एक संयुक्त मिशन भेजने पर सहमत हुए हैं. यहां बता दें कि अर्टेमिस संधि एक असैन्य करार है जिसके तहत अंतरिक्ष की खोज पर समान विचारधारा वाले देशों एक मंच पर आकर काम करते हैं.

आज जो बाइडेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस राजकीय यात्रा के दौरान डिनर पार्टी देने वाले हैं. आज ही दोनों देशों के बीच कई अहम मसौदों पर हस्‍ताक्षर होंगे. इससे पहले वाइट हाउस की तरफ से बताया गया कि पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच अंतरिक्ष की खोज को लेकर अर्टे2मिस संधि हुई है.

यह भी पढ़ें:- नवजात को 90 दिन में 3 बार पड़ा दिल का दौरा, बाल-बाल बची जान, डॉक्‍टर ने बताया क्‍यों होता है ऐसा?

अमेरिका की नासा 2025 तक चंद्रमा पर फिर से किसी व्‍यक्ति को भेजना चाहता है. उनका लक्ष्‍य मंगल और अंतरिक्ष के अन्‍य ग्रहों को लेकर जांच करना है. वाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि नासा और इसरो इस साल मानव युक्त अंतरिक्ष उड़ान के लिए एक रणनीतिक फ्रेमवर्क तैयार कर रहे हैं.साथ ही नासा और इसरो 2024 में इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर एक संयुक्त मिशन पर भी सहमत हुए हैं.

Tags: ISRO, Joe Biden, Nasa, PM Modi, PM Narendra Modi News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें