Indore Famous Food: इंदौरी पोहा खाएंगे तो बार-बार मांगेंगे, स्वाद भुलाए नहीं भूलेगा, मिनटों में इस तरह बनाएं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

इंदौर का पोहा अपने जायके की वजह से दुनियाभर में प्रसिद्ध है.
इंदौरी पोहे में हल्की मिठास देने के लिए चीनी डाली जाती है.

इंदौरी पोहा रेसिपी (Indori Poha Recipe): इंदौरी स्टाइल में बना पोहा देखते ही इसे पसंद करने वालों के चेहरे खिल उठते हैं. ब्रेकफास्ट में अक्सर पोहा बनाया जाता है. वैसे तो पोहा कई तरह से बनाया जाता है, लेकिन इंदौरी स्टाइल में बना पोहा खाने के बाद उसका स्वाद दोबारा मांगने पर मजबूर कर देता है. इंदौरी पोहा टेस्टी होने के साथ ही डाइजेशन के लिहाज से भी हल्का होता है. इसे कम वक्त में ही बनाया जा सकता है. इंदौरी पोहा हर उम्र के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. आप अगर इंदौरी स्टाइल में बने पोहे का ज़ायका लेना चाहते हैं तो इसे बेहद आसानी से तैयार कर सकते हैं.

इंदौरी स्टाइल के पोहे में हल्की मिठास रहती है क्योंकि इसमें चीनी का इस्तेमाल भी किया जाता है. आपने अगर कभी इंदौरी स्टाइल का पोहा नहीं बनाया है तो हमारी बताई विधि की मदद से बेहद आसानी से इसे तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इंदौरी पोहा बनाने की रेसिपी.

इसे भी पढ़ें: Banaras Famous Food: बनारसी कचौड़ी-सब्जी का स्वाद है लाज़वाब, खाते ही मुंह से निकलेगा वाह! आसान है रेसिपी

इंदौरी पोहा बनाने के लिए सामग्री
पोहे – 2 कप
प्याज – 1
हरी मिर्च – 3-4
हरा धनिया – 3-4 टेबलस्पून
अनार दाने – 1/2 कप
कढ़ी पत्ते – 10-15
मटर दाने – 1/2 कप
राई – 1 टी स्पून
सौंफ – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
धनिया बीज – 1 टी स्पून
चीनी – 1 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
नींबू – 1
सेव – 1/4 कप
तेल – 2 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

इंदौरी पोहा बनाने की विधि
ब्रेकफास्ट के लिए इंदौरी स्टाइल के पोहे बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले पोहे को साफ करें और 2-3 बार पानी से धोने के बाद भीगे पोहे छलनी में रख दें. कुछ देर में पोहे में मौजूद अतिरिक्त पानी निकल जाएगा. इस दौरान हरा धनिया, हरी मिर्च और प्याज को बारीक काट लें. अब कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद राई, खड़ा धनिया, हींग और सौंफ डालकर कुछ सेकंड तक भूनें. राई जब चटकने लगे तो कढ़ी पत्ते और बारीक कटी प्याज डालें.

अब चलाते हुए मसाले और प्याज को सेकें. इसे तब तक सेंकना है जब तक कि प्याज का रंग हल्का गुलाबी न हो जाए. इस बीच भिगोए पोहे में हल्दी, चीनी और स्वादानुसार नमक डालकर हाथों से अच्छी तरह से मिला लें. इसके बाद पोहे कड़ाही में डालकर मसाले के साथ अच्छी तरह से मिक्स करें. जरूरत के हिसाब से पोहे पर थोड़ा सा पानी भी छिड़क सकते हैं, जिससे पोहे नरम बने रहेंगे.

इसे भी पढ़ें: Delhi Famous Food: दिल्ली जैसे स्वाद वाले छोले-कुलचे बनाना हैं? बेहद आसान है तरीका, नहीं भूलेंगे स्वाद

अब पोहे को 2-3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं. इसके बाद गैस बंद कर दें और पोहे को 2 मिनट के लिए ढक दें, जिससे भाप से पोहे और नरम हो सकें. इसके बाद पोहे को सर्विंग प्लेट में निकालें और ऊपर से बारीक कटी प्याज, अनार दानें, हरा धनिया और सेव डालकर परोसें.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें